फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIRF Ranking 2025: IIT Madras No.1 in Engineering, IIM Ahmedabad tops Management; Top 10 List here

NIRF Ranking 2025: इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास, तो मैनेजमेंट में आईआईएम अहमदाबाद आगे; देखें टॉप-10 की सूची

Thu, 04 Sep 2025 01:38 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 04 Sep 2025 01:38 PM IST
सार

NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी कर दी गई है, जिसमें देशभर के शीर्ष शिक्षण संस्थानों की सूची सामने आई है। इस बार भी आईआईटी मद्रास टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शीर्ष पर रहा, जबकि मैनेजमेंट में IIM अहमदाबाद अव्वल रहा। देखें इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के टॉप-10 संस्थानों की लिस्ट...

विज्ञापन
NIRF Ranking 2025: IIT Madras No.1 in Engineering, IIM Ahmedabad tops Management; Top 10 List here
NIRF 2025 - फोटो : NIRF Webiste (@nirfindia.org)

विस्तार

NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी कर दी है, जिसमें देशभर के शीर्ष शिक्षण संस्थानों की सूची सामने आई है। इस बार भी आईआईटी मद्रास टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शीर्ष पर रहा, जबकि मैनेजमेंट कैटेगरी में IIM अहमदाबाद ने पहला स्थान हासिल कर देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों की लिस्ट में टॉप किया है।

विज्ञापन

NIRF Ranking 2025: कितनी कैटेगरी में जारी हुई?

इस साल एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 कुल 17 कैटेगरी में जारी की गई है। इनमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी और सस्टेनेबिलिटी (SDG) शामिल हैं।

विज्ञापन

NIRF Ranking 2025: भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

रैंक इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम राज्य
1 आईआईटी-मद्रास तमिलनाडु
2 आईआईटी-दिल्ली दिल्ली
3 आईआईटी-बॉम्बे महाराष्ट्र
4 आईआईटी-कानपुर उत्तर प्रदेश
5 आईआईटी-खड़गपुर पश्चिम बंगाल
6 आईआईटी-रुड़की उत्तराखंड
7 आईआईटी-हैदराबाद तेलंगाना
8 आईआईटी-गुवाहाटी असम
9 एनआईटी तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु
10 आईआईटी (बीएचयू) बनारस उत्तर प्रदेश

NIRF Ranking 2025: टॉप 10 प्रबंधन संस्थान

  1. आईआईएम अहमदाबाद
  2. आईआईएम बैंगलोर
  3. आईआईएम कोझिकोड
  4. आईआईटी दिल्ली
  5. आईआईएम लखनऊ
  6. आईआईएम मुंबई
  7. आईआईएम कलकत्ता
  8. आईआईएम इंदौर
  9. एमडीआई गुड़गांव
  10. एक्सएलआरआई जमशेदपुर

किन मानदंडों पर तय होती है NIRF Ranking?

एनआईआरएफ (National Institutional Ranking Framework) के तहत देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन कई पैरामीटर्स पर किया जाता है। इनमें शामिल हैं:
  • शिक्षण और सीखना (Teaching & Learning) – 30%
  • शोध और पेशेवर अभ्यास (Research & Professional Practice) – 30%
  • स्नातक परिणाम (Graduation Outcome) – 20%
  • आउटरीच और समावेशन (Outreach & Inclusivity) – 10%
  • धारणा (Perception) – 10%
इन मानकों के आधार पर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को रैंकिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed