फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIRF Ranking 2025: DU Colleges Dominate Top 5, Check Complete List of India’s Best Colleges

NIRF Ranking 2025: टॉप कॉलेज की सूची में DU का दबदबा, कोलकाता-तमिलनाडु के दो-दो संस्थान भी शामिल; देखें सूची

Thu, 04 Sep 2025 12:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 04 Sep 2025 12:46 PM IST
सार

Top 10 Colleges in India: एनआईआरएफ कॉलेज रैंकिंग 2025 जारी हो गई है। इस बार भी हिंदू कॉलेज नंबर-1 रहा, जबकि मिरांडा हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
NIRF Ranking 2025: DU Colleges Dominate Top 5, Check Complete List of India’s Best Colleges
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

NIRF College Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी कर दी है। इस साल भी कॉलेज कैटेगरी में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के कॉलेजों का दबदबा रहा। पिछले साल की तरह इस बार भी हिंदू कॉलेज ने टॉप किया है। वहीं, मिरांडा हाउस कॉलेज को दूसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन


आज 4 सितंबर 2025 को घोषित हुई नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 में भारत के बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट जारी की गई। DU के कई कॉलेज टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। हंस राज कॉलेज तीसरे, किरोड़ीमल चौथे और सेंट स्टीफंस पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


NIRF Ranking 2025: टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी, आईआईटी मद्रास फिर शीर्ष स्थान पर; देखें एनआईआरएफ रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों का दबदबा

एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में एक बार फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों का दबदबा देखने को मिला है। टॉप-5 की सूची में सभी कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। पहले स्थान पर हिंदू कॉलेज रहा, जिसने लगातार अपनी उत्कृष्टता बनाए रखी है। वहीं दूसरे स्थान पर मिरांडा हाउस और तीसरे स्थान पर हंस राज कॉलेज को जगह मिली। इसके बाद चौथे नंबर पर किरोड़ीमल कॉलेज और पांचवें नंबर पर सेंट स्टीफंस कॉलेज रहा।


दिल्ली के बाद कोलकाता के राम कृष्ण मिशन विवेकानन्द सेंटेनरी कॉलेज ने छठा स्थान हासिल किया है। सातवें स्थान पर आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (दिल्ली), आठवें पर कोलकाता का सेंट जेवियर्स कॉलेज शामिल है। वहीं, तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो संस्थान टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे, पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज को नौवां और पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस को दसवां स्थान प्राप्त हुआ।

NIRF Ranking 2025: देश के टॉप-10 कॉलेज

रैंक कॉलेज का नाम शहर
1 हिंदू कॉलेज दिल्ली
2 मिरांडा हाउस दिल्ली
3 हंस राज कॉलेज दिल्ली
4 किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली
5 सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली
6 राम कृष्ण मिशन विवेकानन्द सेंटेनरी कॉलेज कोलकाता
7 आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज दिल्ली
8 सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता
9 पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज कोयंबटूर
10 पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस कोयंबटूर

NIRF Ranking 2025: कितनी कैटेगरी में जारी हुई?

इस साल एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 कुल 17 कैटेगरी में जारी की गई है। इनमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी और सस्टेनेबिलिटी (SDG) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed