फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS to launch Agneepath Special Course for Agniveers to Clear Class 12th Exam Sena Bharti Yojna Agnipath

NIOS Agneepath Course: एनआईओएस अग्निवीरों को कराएगा 12वीं पास, जल्द शुरू होगा कोर्स

Thu, 16 Jun 2022 06:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 06:10 PM IST
सार

NIOS to launch Agneepath Special Course: युवाओं को भविष्य में करिअर बनाने के योग्य प्रशिक्षण और योग्यता भी उपलब्ध कराएगा। इसी क्रम में इग्नू के बाद अब एनआईओएस की ओर से एक विशेष कोर्स शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
NIOS to launch Agneepath Special Course for Agniveers to Clear Class 12th Exam Sena Bharti Yojna Agnipath
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

विस्तार

NIOS Agneepath Course: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह केंद्र सरकार द्वारा घोषित सैनिक भर्ती की 'अग्निपथ' योजना को धरातल पर उतारने में मददगार पाठ्यक्रम शुरू करेगा। युवाओं को भविष्य में करिअर बनाने के योग्य प्रशिक्षण और योग्यता भी उपलब्ध कराएगा। इसी क्रम में इग्नू के बाद अब एनआईओएस की ओर से एक विशेष कोर्स शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : कब जारी होगा UP Board 10th 12th Result! जानें आधिकारिक अपडेट
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने बताया कि इसके माध्यम से एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस पहल के तहत, एनआईओएस कक्षा 12वीं पास प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के इच्छानुसार मैट्रिक पास करने वाले 'अग्निवीर' की मदद करने के लिए अनुकूलित पाठ्यक्रम विकसित करेगा। एनआईओएस द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाण-पत्रों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए भी मान्यता दी जाएगी।

 
यह भी पढ़ें : Agnipath Scheme: अग्निवीर को चार साल में मिलेंगे 23 लाख से ज्यादा रुपये, सरकारी नौकरियों में छूट भी, जानें सबकुछ
 

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग अपने स्वायत्त संस्थान, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के माध्यम से, रक्षा अधिकारियों के परामर्श के आधार पर एक विशेष कार्यक्रम को शुरू करने की तैयार कर रहा है। यह कार्यक्रम जो उन अग्निवीरों को सक्षम बनाएगा जो 10वीं कक्षा पास हैं और अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही 12वीं कक्षा पास करने के इच्छुक हैं। 

 

यह भी पढ़ें : Maharashtra SSC Result: कल जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, मंत्री ने दी जानकारी
 
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अनुकूलित पाठ्यक्रम विकसित करके प्रमाण-पत्र जो न केवल वर्तमान बल्कि उनके सेवा क्षेत्र के लिए बहुत प्रासंगिक हैं। इससे पहले बुधवार को, शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वह रक्षा कर्मियों की सेवा के लिए तीन वर्षीय, कौशल-आधारित स्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू करेगा, जो रक्षा प्रतिष्ठानों में उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा प्राप्त कौशल प्रशिक्षण को मान्यता देगा। इग्नू यानी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इस कार्यक्रम को लागू करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed