आज जारी होगा UP Board 10th 12th Result जानें नया अपडेट
UP Board Result 2022 UPMSP Sarkari Result: सीएम योगी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के निर्देश दिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2022 UPMSP Sarkari Result: उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद से ही लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद थी। अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से परिणामों के तारीखोें की घोषणा में कर दी गई है। यूपी बोर्ड (UP Board) के परीक्षा परिणाम शनिवार 18 जून, 2022 को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022 यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट
UP Board Result संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख, सीएम योगी ने दी हिदायत
मोबाइल पर सीधे UP Board High School Result पाने के लिए यहां पर क्लिक करें।
UP Board Result 2022 : मीडिया रिपोर्टों में था विरोधाभास
कई रिपोर्टों में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक लेने और अधिकारियों को निर्देशित करने का हवाला दिया जा रहा था। जबकि कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि रिजल्ट विभिन्न तारीखों को जारी किए जाएंगे। ऐसे में लाखों छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। तो आइए जानते हैं UP Board Result 2022 को लेकर क्या है नया और आधिकारिक अपडेट?
UP Board Result: सीएम योगी ने ली थी अधिकारियों की बैठक
सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में किया जा रहा है दावा तो सच है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, बैठक में रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई थी। मुख्यमंत्री योगी ने सिर्फ रिजल्ट जल्द जारी करने के निर्देश दिए थे।
UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड रिजल्ट आज होंगे घोषित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा था कि रिजल्ट जल्द जारी किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि UP Board Result 2022 जारी करने की पूर्व सूचना सार्वजनिक तौर पर दी जानी चाहिए। ताकि लाखों परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को असुविधा न हो। अब परिणाम को आज 18 जून को जारी किया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X