NIOS Exam 2023: ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, जानें आवेदन का आसान तरीका
NIOS Public Board Exam 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) की सार्वजनिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIOS Public Board Exam 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) की सार्वजनिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nios.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है।
NIOS Exam 2023: 10 जनवरी से पहले कराएं पंजीकरण
अक्तूबर-नवंबर 2022 सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क का भुगतान करने से बचने के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय-सीमा 10 जनवरी से पहले ही पंजीकरण करा लें। उम्मीदवारों को 11 जनवरी के बाद से और 17 जनवरी, 2023 तक प्रति विषय 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
NIOS Board Exam 2023 अहम तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि : एक दिसंबर, 2022 तक -
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2023 तक (बिना विलंब शुल्क के) -
पंजीकरण की प्रारंभ तिथि : 26 दिसंबर, 2022 से -
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2023 (बिना विलंब शुल्क के) -
प्रति विषय 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन : 11 जनवरी से 17 जनवरी, 2023 -
प्रति परीक्षार्थी 1,500 रुपये के समेकित विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण : 18 जनवरी से 25 जनवरी, 2023
NIOS Board Exam 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं। -
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की प्रवेश विंडो की तलाश करें। -
अब यहां खुद को रजिस्टर करें और परीक्षा आवेदन फॉर्म भरें। -
अपने दस्तावेज संलग्न करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। -
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X