फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS 2019 class 10th and 12th october exam datesheet released, Check Schedule here

NIOS 2019: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 04 Sep 2019 05:39 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 04 Sep 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
NIOS 2019 class 10th and 12th october exam datesheet released, Check Schedule here
सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अक्टूबर 2019 में होने वाली परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इस डेटशीट को संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


NIOS में इन दोनों कक्षाओं में जिन छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है, वे अब परीक्षा की डेटशीट के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। हम इस खबर में आगे डेटशीट की सीधी लिंक भी दे रहे हैं। उस लिंक पर क्लिक करके भी आप बेहद आसानी से परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन


एनआईओएस द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह डेटशीट भारत और इसके बाहर के देशों के अभ्यर्थियों, दोनों के लिए जारी की जा चुकी है। यह पीडीएफ फॉर्मेट में संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परकक्षा 10वीं (माध्यमिक) और 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) की परीक्षाएं 3 अक्टूबर 2019 से शुरू हो जाएंगी। भारत के छात्र-छात्राओं के लिए ये परीक्षा 3 अक्टूबर 2019 से शुरू होकर 1 नवंबर 2019 तक चलेगी। जबकि भारत से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2019 से लेकर 31 अक्टूबर 2019 तक किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें : नॉलेज बैंक : प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ये सवाल, यहां से करें तैयारी

परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी। दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन दी गई तारीखों में दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। हालांकि 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाएं ऐसी भी हैं जिनके लिए अभ्यर्थियों को दो या डेढ़ घंटे का ही समय दिया जा रहा है। हालांकि ये परीक्षाएं भी दोपहर 2.30 बजे से ही शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें : पढ़ाई में पैसे बन रहे हैं रुकावट तो ये स्कॉलरशिप आएगी काम, 5वीं से ग्रेजुएशन करने वालों के लिए मौका

भारतीय छात्र-छात्राओं के लिए NIOS October Exam Datesheet 2019 देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए NIOS October Exam Datesheet 2019 देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed