नॉलेज बैंक : प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ये सवाल, यहां से करें तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हर युवा सरकारी नौकरी पाना चाहता है। लेकिन इस कॉम्पटीशन के दौर पर नौकरी पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है। कई युवाओं को रात-दिन मेहनत के बाद भी सफलता नहीं प्राप्त होती है। परीक्षा कोई भी क्यों न हो सही रणनीति और सही मार्गदर्शन आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिला सकती है। आगामी 3 से 5 माह में प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार चलने वाली हैं। रेलवे, बैंक, टीचिंग, यूपीएससी, यूपीपीसीएस व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अमर उजाला वेबसाइट की शिक्षा कैटेगरी में अब हर दिन आपको मिलेंगे कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर। ये आपकी तैयारी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिन्हें आप अपनी नोटबुक में शामिल कर अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। ऐसे ही कुछ अहम सवाल और उनके जवाब आगे दिए जा रहे हैं।
प्रश्न : विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान, जिन्होंने पाकिस्तानी F-16 जेट को मार गिराया था, को स्वंतत्रता दिवस पर किस वीरता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर : वीर चक्र
प्रश्न : भारत के किस राज्य में पहली बार ड्रैगन पेड़ की प्रजाति पायी गयी है?
उत्तर : असम
प्रश्न : हाल ही में ADB ने किस राज्य में बिजली परियोजनाओं के लिए 1925 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है?
उत्तर : त्रिपुरा
प्रश्न : हाल ही में DCC ने किस कंपनी पर 3050 करोड़ रुपये का जर्मामा लगाया है?
उत्तर : एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया
प्रश्न : किस राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा में OBC आरक्षण विधेयक पारित किया है?
उत्तर : मध्य प्रदेश
प्रश्न : हाल ही में द्विपक्षीय हाइड्रोकार्बन सहयोग के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर : सऊदी अरब
ये भी पढ़ें : UPSC : अगर देने जा रहे हैं IAS मुख्य परीक्षा, तो यहां से लें पैटर्न की पूरी जानकारी
प्रश्न : ASCII में कितने कैरेक्टर निर्मित किए जा सकते हैं?
उत्तर : 256
प्रश्न : न्यू एज टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल रेवॉल्यूशन 4.0 नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
उत्तर : एम वेंकैया नायडू
प्रश्न : 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में नया रिकॉर्ड किसने बनाया है?
उत्तर : क्रिस्टोफ मिलाक
प्रश्न : इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट वाले पतले प्लेट या बोर्ड को क्या कहते हैं?
उत्तर : सर्किट बोर्ड
ये भी पढ़ें : नॉलेज बैंक : कुछ ऐसे प्रश्न जो हर कॉम्पिटिटिव एग्जाम का बनते हैं हिस्सा, जोड़े अपनी तैयारी में
कमेंट
कमेंट X