{"_id":"6051d3ac8ebc3ee64d5ddedc","slug":"nift-entrance-results-2021-declared-at-nift-ac-in-here-s-how-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी: प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी: प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
Wed, 17 Mar 2021 03:37 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 17 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
निफ्ट प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NIFT Entrance Results 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने बुधवार 17 मार्च को लिखित एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। निफ्ट प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी को हुआ था। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के माध्यम से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी दाखिले के अगले राउंड में जाएंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नागालैंड: पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की नियमित कक्षाएं 22 मार्च से
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और एप्लीकेशन नंबर आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें निफ्ट प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in है।
-जहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश परीक्षा का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए उपस्थित होंगे। इसके बाद काउंसलिंग होगी जहां शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को सीट की उपलब्धता के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X