NID DAT 2023: एनआईडी डीएटी प्रवेश परीक्षा आठ जनवरी को होगी, एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
NID DAT 2023: राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ जनवरी, 2023 को डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित कर रहा है। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट, admission.nid.edu पर एनआईडी डीएटी प्रवेश-पत्र दो जनवरी को जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NID DAT 2023 Admit Card Out: राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ जनवरी, 2023 को डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित कर रहा है। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट, admission.nid.edu पर एनआईडी डीएटी प्रवेश-पत्र दो जनवरी को जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार डीएटी प्रीलिम्स परीक्षा 2023-24, रविवार, आठ जनवरी, 2023 के लिए उपस्थित होंगे।
एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है और अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए परीक्षा के दिन से पहले ही डाउनलोड कर लेना चाहिए। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा, अन्यथा आपको परीक्षा स्थल में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा।
परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जाती है जो देश भर में एनआईडी परिसरों में डिजाइन में स्नातक और डिजाइन पाठ्यक्रमों में परास्नातक अध्ययन करना चाहते हैं। बैचलर ऑफ डिजाइन में आवेदन करने वालों के लिए सामान्य श्रेणी और सामान्य ईडब्ल्यूएस श्रेणी में भारतीय नागरिक होना चाहिए और केवल एक जुलाई, 2003 को या उसके बाद पैदा हुए उम्मीदवार ही प्रवेश के पात्र हैं।
वहीं, मास्टर ऑफ डिजाइन में आवेदन करने वालों के लिए उन्हें सामान्य श्रेणी और सामान्य ईडब्ल्यूएस श्रेणी में भारतीय नागरिक होना चाहिए और केवल एक जुलाई, 1991 को या उसके बाद पैदा हुए उम्मीदवार ही प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें ताकि अंतिम समय में किसी भी तकनीकी गड़बड़ी से बचा जा सके।
NID DAT 2023 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं। -
फिर उस लिंक DAT Prelims 2023-24 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें पर क्लिक करें। -
ई-मेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें और अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X