फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NID DAT 2022 Admit Card Out Download National Institute of Design Hall Ticket on nid.edu

NID DAT 2022 Admit Card: एनआईडी ने डीएटी के प्रवेश पत्र जारी किए, 2 जनवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा 

Thu, 23 Dec 2021 05:21 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 23 Dec 2021 05:21 PM IST
सार

एनआईडी ने डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 के लिए प्रवेश पत्र गुरुवार, 23 दिसंबर,2021 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार, अधिकारिक वेबसाइट nid.edu से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NID DAT 2022 Admit Card Out Download National Institute of Design Hall Ticket on nid.edu
NID DAT 2022 एडमिट कार्ड - फोटो : NID

विस्तार

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) ने डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) 2022 के लिए प्रवेश पत्र गुरुवार, 23 दिसंबर,2021 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nid.edu से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। ईमेल आईडी और जन्मतिथि सूचनाओं को लॉग इन में डालकर उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

डेट प्रारंभिक परीक्षा  2 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा के दिन उम्मीदवार प्रवेश पत्र जरूर लेकर आएं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, संस्थान उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करना होगा। एनआईडी के बैचलर ऑफ डिजाइन और मास्टर ऑफ डिजाइन पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। इस पाठ्यक्रम के सैंपल टेस्ट पेपर भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन


NID DAT ADMIT CARD 2022 को ऐसे करें डाउनलोड 

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nid.edu पर जाएं। 
होमपेज पर, जल्द नाम के अनुभाग पर जाकर उपलब्ध 'एडमिशन 2022-23' वाले लिंक पर क्लिक करें।
फिर 'DAT प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें। 
आवश्यक जानकारी भरें।
अब दर्ज के बटन पर क्लिक करें।  
अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

2 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा के लिए

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में लिखे गए विवरण जैसे उम्मीदवार का नाम और व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा स्थल के साथ अन्य दिशा-निर्देश का पालन करना होगा। प्रवेश पत्र के मामले में किसी भी गलती को लेकर, उम्मीदवारों को प्रवेश द्वारा के पास मौजूद हेल्प डेस्क तक पहुंचने की सलाह भी दी गई है। एनआईडी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed