NEET UG Result OMR Sheet 2021: नीट यूजी रिजल्ट और ओएमआर शीट में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट 13 दिसंबर को करेगा सुनवाई, नोटिस जारी
Supreme Court will hear Discrepancy in NEET UG Result OMR Sheet 2021: सुप्रीम कोर्ट नीट अभ्यर्थियों की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम 2021 को लेकर जारी विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नीट पेपर लीक और नकल कांड, फिजिक्स आंसर की विवाद, नीट पीजी पात्रता मानदंड, नीट पीजी काउंसलिंग स्थगित होने के बाद अब नीट परीक्षा का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी-2021 की परीक्षा में भाग लेने वाले छह उम्मीदवारों ने नीट रिजल्ट और ओएमआर शीट स्कोरिंग में कई विसंगतियां होने का आरोप लगाया है।
13 दिसंबर को होगी नीट परिणाम में विसंगति मामले की सुनवाई
इन छात्रों ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर सुनवाई और राहत दिलाने की मांग की है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए द्वारा जारी नीट की फाइनल आंसर की के आधार पर 1 नवंबर, 2021 को अंतिम परिणामों की घोषणा की थी। छात्रों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एएस बोपन्ना और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ 13 दिसंबर, 2021 को सुनवाई करने वाली है। पीठ ने छात्रों की याचिका पर मामले से संबंधित सभी पक्षों को अपना मत रखने के लिए नोटिस भी जारी किया है।
NEET UG 2021 आंसर की से गणना और फाइनल रिजल्ट के अंकों में बड़ा अंतर!
याचिकाकर्ताओं ने उत्तर कुंजी और एनटीए द्वारा जारी अंतिम आंसर की के आधार पर गणना किए गए अंकों में भारी अंतर का दावा किया है। याचिकाकर्ताओं में से एक ने कहा कि उत्तर कुंजी के अनुसार, उसका स्कोर 584 है, लेकिन एनटीए द्वारा अंतिम परिणाम में 164 दिखाया गया, एक अन्य याचिकाकर्ता ने उत्तर कुंजी के आधार पर अंकों की गणना 675 और अंतिम परिणाम में 52 अंक होने का दावा किया है। वहीं, एक याचिकाकर्ता का अंतिम परिणाम शून्य था लेकिन उसकी गणना 545 अंक थी।
NEET UG 2021 ओएमआर शीट की स्क्रीनिंग में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप
उम्मीदवारों ने एडवोकेट रंजन कुमार सिंह के माध्यम से याचिका दायर की और याचिका में लिखा है, ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कुंजी के प्रकाशन के तुरंत बाद ओएमआर शीट की स्क्रीनिंग में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है और परिणामस्वरूप स्व-मूल्यांकन के लिए ओएमआर शीट को अपलोड किया गया है। हालांकि, एनटीए ने अपने सिस्टम में ऐसी किसी भी खामी से इनकार किया है।
कमेंट
कमेंट X