{"_id":"684cff5e6dcbacf6360d5605","slug":"neet-ug-result-2025-out-check-your-score-at-neet-nta-nic-in-direct-link-how-to-check-cut-off-counselling-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Result 2025 OUT: नीट-यूजी परीक्षा के नतीजे घोषित, neet.nta.nic.in पर देखें अपना परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG Result 2025 OUT: नीट-यूजी परीक्षा के नतीजे घोषित, neet.nta.nic.in पर देखें अपना परिणाम
Sat, 14 Jun 2025 01:06 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:06 PM IST
सार
NEET UG 2025: नीट यूजी का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए करीब 20 लाख से अधिक छात्र अपने स्कोर का इंतजार कर रहे थे, जिनका इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीकों से अपना परिणाम चेक कर सकते है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
NTA NEET UG 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष देशभर से 20.8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, जो एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
विज्ञापन
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन या वेबसाइट स्लो हो सकती है। लेकिन घबराएं नहीं, छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे:
विज्ञापन
- neet.nta.nic.in
- nta.ac.in
- examinationservices.nic.in
देश में कुल कितनी हैं MBBS सीटें?
भारत में एमबीबीएस कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 1,15,250 सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान दाखिला हुआ, जो कि कुल सीटों का लगभग 97.5% है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी 2025 के जरिए 15% AIQ (All India Quota) के तहत MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है।NEET UG Tie-Breaking Rule: क्या है टाई-ब्रेकिंग नियम?
- जिसके नंबर बायोलॉजी (बॉटनी + जूलॉजी) में ज्यादा होंगे उसे हाई रैंक दी जाएगी।
- अगर बायोलॉजी में अंक बराबर होंगे तो केमिस्ट्री में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
- बायोलॉजी और केमिस्ट्री के नंबर भी अगर बराबर हुए तो फिजिक्स में अधिक नंबर वाले कैंडिडेट को टॉप रैंक दी जाएगी।
- अगर इन तीनों सब्जेक्ट में नंबर बराबर होते हैं तो उस उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी, जिसके सभी विषयों (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स) में गलत उत्तरों की संख्या कम होगी।
- अगर गलत उत्तरों की संख्या भी बराबर निकली तो सही उत्तरों की संख्या वाला उम्मीदवार टॉप रैंक हासिल करेगा।
विज्ञापन
NEET UG Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 20.8 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा भारत के 557 शहरों में 4,750 केंद्रों पर और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, और कई क्षेत्रीय भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी और असमिया में आयोजित की गई थी। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...ऐसे चेक करें नीट यूजी का रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपने एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X