फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG counselling 2023 special stray vacancy registration starts at mcc.nic.in

NEET UG 2023: नीट यूजी काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, जानें कैसे करना है आवेदन

Tue, 31 Oct 2023 02:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 02:16 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी के लिए पंजीकरण विंडो खुल गई है। सभी संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इस राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG counselling 2023 special stray vacancy registration starts at mcc.nic.in
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी संबंधित उम्मीदवार NEET UG 2023 special stray vacancy राउंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में आगे बताया गया है।

विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि

छात्र नीट यूजी काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी के लिए 5 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। अभ्यर्थी चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 1 से 5 नवंबर तक पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन आएगा रिजल्ट

NEET UG काउंसलिंग 2023 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी सीट आवंटन परिणाम 7 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर घोषित किया जाएगा। छात्रों को 8 से 15 नवंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2023: आवश्यक दस्तावेज

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड
  • उम्मीदवार का फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र)
  • योग्यता प्रमाणपत्र (कक्षा 12 की मार्कशीट या उत्तीर्ण प्रमाणपत्र)
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (सामान्य के अलावा बाकी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए) 
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड)

NEET UG Special Stray Vacancy Round: पंजीकरण कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • 'पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • NEET UG रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed