फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   NEET UG Counseling 2021 Registration begin from January 19 on mcc says Union Health Minister Mansukh Mandaviya

NEET UG Counseling 2021: 19 जनवरी से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

Thu, 13 Jan 2022 08:28 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 13 Jan 2022 08:28 PM IST
सार

नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी है। 17 जनवरी, 2022 से विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सीटों का विवरण अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाएगा। वहीं 19 जनवरी से नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
NEET UG Counseling 2021 Registration begin from January 19 on mcc says Union Health Minister Mansukh Mandaviya
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 - फोटो : social media

विस्तार

नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी है। 17 जनवरी, 2022 से विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सीटों का विवरण अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाएगा। वहीं 19 जनवरी से नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। नीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करने वाली एजेंसी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 

रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया था प्रदर्शन

पिछले वर्ष 2021 में नीट यूजी व पीजी काउंसलिंग के लिए छात्रों ने इसमें देरी के कारण प्रदर्शन किया था। नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के बैनर तले विभिन्न अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा नीट में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के आरक्षण को लागू करने के खिलाफ कुछ छात्र सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। जिसके बाद काउंसलिंग में देरी हो गई थी।

विज्ञापन

NEET UG Counseling 2021 के विकल्प को ऐसे भरें

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी 2021 के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को लॉग इन करने के लिए अपने नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड की कुंजी की आवश्यकता होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस पर छात्रों के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड खुलेगा।
  • यहां वरीयता क्रम में विषयों और संस्थानों के विकल्प भरने होंगे।
  • चुने गए विकल्पों को लॉक करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए विकल्पों का प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed