{"_id":"683eab01ae6b001d1a02e9b5","slug":"neet-ug-2025-answer-key-out-download-official-answer-key-at-neet-nta-nic-in-check-steps-here-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां देखें चेक करने का आसान तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां देखें चेक करने का आसान तरीका
Tue, 03 Jun 2025 01:28 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:28 PM IST
सार
NEET UG 2025 Answer Key Direct Link: एनटीए ने नीट यूजी 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2025 Answer Key OUT: मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर PDF फॉर्मेट में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा NTA के विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, और उसी के आधार पर NEET UG 2025 का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
5 जून तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति
अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि उत्तर कुंजी में कोई उत्तर गलत है, तो वह 5 जून रात 11:50 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उन्हें प्रत्येक आपत्ति पर 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
OMR शीट और रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध
एनटीए ने उम्मीदवारों को उनकी स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिका और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी है। यदि किसी परीक्षार्थी को रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स पर भी आपत्ति है, तो उसके लिए भी 200 रुपये प्रति आपत्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा NTA के विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, और उसी के आधार पर NEET UG 2025 का परिणाम घोषित किया जाएगा।
4 मई को हुई थी परीक्षा
नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष रिकॉर्ड 22.79 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 20.80 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।NEET 2025: मार्किंग स्कीम
इस राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कुल 180 अनिवार्य प्रश्न पूछे गए, जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों से संबंधित होते हैं। परीक्षा का कुल अंक भार 720 अंक का होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को +4 अंक मिलते हैं, जबकि किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर -1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है। इस स्कीम के अंतर्गत छात्रों को हर प्रश्न पर सावधानीपूर्वक उत्तर देने की जरूरत होती है, क्योंकि एक भी गलती कुल स्कोर पर असर डाल सकती है।नीट आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अगर आपको किसी उत्तर पर संदेह है, तो आप उसे चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए:- आपको प्रति प्रश्न 200 रुपये की फीस देनी होगी।
- आपकी आपत्ति एक विषय विशेषज्ञ पैनल के पास जाएगी।
- फाइनल आंसर की विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद ही तैयार की जाएगी।
- इसी के आधार पर नीट यूजी 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
NEET UG 2025 Answer Key: ऐसे करें चेक और डाउनलोड
- सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब “NEET UG 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- ध्यान से PDF फॉर्मेट में उसे चेक करें।
- भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X