NEET UG 2021 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
NEET UG 2021 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से अंडर ग्रेजुएट मेडिकल सीट अलॉटमेंट के चार राउंड पूरे होने के बाद भी खाली बची 323 एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए एक स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2021 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से अंडर ग्रेजुएट मेडिकल सीट अलॉटमेंट की काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमसीसी द्वारा अंडर ग्रेजुएट मेडिकल सीट अलॉटमेंट के चार राउंड पूरे होने के बाद भी खाली बची 323 एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए एक स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया था। जिसका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शुक्रवार शाम को जारी किया गया है।
केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों की सीटें भी शामिल थीं
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि इस बार स्ट्रे वैकेंसी राउंड में एम्स, जिपमेर तथा अन्य केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों की सीटें भी शामिल थीं। अतः उपरोक्त सीटों पर दाखिले किए दिए जाएंगे। मिश्रा ने बताया कि क्लोजिंग रैंक में सामान्य श्रेणी की कट ऑफ क्लोजिंग रैंक 21,227, सामान्य ईडब्ल्यूएस में 21,238, ओबीसी एनसीएल में 21,188, एससी में 1,09,310 एवं एसटी में 1,30,823 रही है।
यह भी पढ़ें : महंगाई की मार : बढ़ती कीमतों से पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मिड डे मील परोसना हुआ मुश्किल
23 से 28 अप्रैल तक खुद पहुंचकर करना होगा रिपोर्ट
मिश्रा ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्हें सीट अलॉट हुई है, उन्हें अपने ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ अपने आवंटित कॉलेज में शनिवार 23 अप्रैल से गुरुवार, 28 अप्रैल, 2022 तक खुद पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा। सीट आवंटित होने की स्थिति में यदि अभ्यर्थी एडमिशन नहीं लेता है तो सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जब्त हो जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों पर एमसीसी कानूनी कार्यवाही भी कर सकती है।
यह भी पढ़ें : RPSC Result: आरपीएससी ने जारी किया गणित विषय के लिए सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम
कमेंट
कमेंट X