फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC has released the results of mathematics of assistant professor exam, see score card here

RPSC Result: आरपीएससी ने जारी किया गणित विषय के लिए सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम

Fri, 22 Apr 2022 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 22 Apr 2022 05:20 PM IST
सार

RPSC : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 25 जनवरी, 2022 को रसायन विज्ञान परीक्षा के परिणाम जारी किए थे। परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, कुल 178 उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) परीक्षा 2020 के पद पर भर्ती के लिए रसायन विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

विज्ञापन
RPSC has released the results of mathematics of assistant professor exam, see score card here
RPSC Assistant Professor Result - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RPSC Assistant Professor Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गणित विषय के लिए सहायक प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) परिणाम 2020 जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने स्कोर की जांच करने के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। परिणामों के साथ, आयोग ने परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन

 

RPSC Assistant Professor Result: इस तारीख को हुई थी गणित की परीक्षा

राजस्थान आयोग के रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए गणित विषय के लिए लिखित परीक्षा सितंबर-अक्तूबर 2021 के महीने में आयोजित की गई थी। इस लिखित परीक्षा में कुल 293 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक 77.27 है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC Assistant Professor Exam: जानिए कब जारी हुए अन्य विषयों के परिणाम 

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गणित के परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले 25 जनवरी, 2022 को रसायन विज्ञान परीक्षा के परिणाम भी जारी किए थे। परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, कुल 178 उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) परीक्षा 2020 के पद पर भर्ती के लिए रसायन विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बता दें कि आयोग द्वारा रसायन विज्ञान की परीक्षा 22 सितंबर और 30 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

RPSC Assistant Professor Result: उम्मीदवार ऐसे देखे अपना स्कोर कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आरपीएससी सहायक प्रोफेसर परिणाम 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में परिणाम प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड की अच्छे से जांच कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed