NEET SS Result 2021: नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
NEET SS 2021: जो उम्मीदवार NEET SS परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। नीट एसएस परीक्षा 10 जनवरी, 2022 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परिणाम अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की मेरिट सूची और डिटेल्ड स्कोर कार्ड शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Budget 2022: बजट में 60 लाख नई नौकरियां देने का वादा, जानें शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र को और क्या-क्या मिला?
राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड द्वारा सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (नीट एसएस) में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके जरिये उम्मीदवारों को मेडिकल क्षेत्र में परम विशेषज्ञता पाठ्यक्रम मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (एमसीएच) / डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (डीएम) आदि पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होकर देश भर के विभिन्न सरकारी, निजी और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) संस्थानों आदि में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Budget 2022: शिक्षा क्षेत्र के लिए शुभ रहा इस साल का बजट, 11 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा
नीट एसएस 2021 के परिणाम देखने एवं डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- उम्मीदवार सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “नीट-एसएस 2021 के परिणाम स्कोर” पर क्लिक करें।
- अब नोटिफिकेशन में उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट रख लें।
कमेंट
कमेंट X