फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Budget 2022 education sector gets big hike in budget 2022, know how much money increased than previous budget

Budget 2022: शिक्षा क्षेत्र के लिए शुभ रहा इस साल का बजट, 11 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा

Tue, 01 Feb 2022 05:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 05:20 PM IST
सार

Budget 2022: साल 2021-22 के के लिए सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 93 हजार 224 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था। हालंकि, इसमें संशोधन कर के 5 हजार 223 करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई थी।

विज्ञापन
Budget 2022 education sector gets big hike in budget 2022, know how much money increased than previous budget
Education Budget 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में देश का बजट पेश किया। इस बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कई सौगात दी गईं। डिजिटल एजुकेशन पर जोर  से लेकर डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना तक, सरकार की ओर से साल 2022-23 के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। खास बात यह भी है कि इस साल के बजट में शिक्षा क्षेत्र की रिकॉर्ड हिस्सेदारी है। सरकार ने साल 2022-23 के बजट में शिक्षा के लिए 1 लाख 4 हजार 277 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। 

विज्ञापन

बीते साल का बजट
साल 2021-22 के के लिए सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 93 हजार 224 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था। हालंकि, इसमें संशोधन कर के 5 हजार 223 करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई थी। साल 2022-23 के लिए शिक्षा बजट बीते साल से 11,053.41 करोड़ रुपये अधिक है। जो कि पूर्व बजट से 12 फीसदी ज्यादा है। 

Budget 2022: वित्त मंत्री ने की डिजिटल विश्वविद्यालय की घोषणा, जानें इसमें क्या होगा खास?
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट की तुलना

साल 2021 का बजट

कुल बजट-   93 हजार 224 करोड़ रुपये

संशोधित बजट- 88,001 करोड़ रुपये

स्कूल शिक्षा के लिए- 54,873 करोड़ रुपये

उच्च शिक्षा के लिए- 38,350 करोड़ रुपये

विज्ञापन

साल 2022 का बजट

कुल बजट- 1 लाख 4 हजार 277 करोड़ रुपये

स्कूल शिक्षा के लिए- 63,449 करोड़ रुपये

उच्च शिक्षा के लिए- 40,828 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें-  Budget 2022: कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करेगी पीएम ई-विद्या योजना, 200 एजुकेशन चैनल शुरू होंगे

सार्वभौमिक शिक्षा पर जोर
साल 2022 के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सार्वभौमिक शिक्षा के लिए इस साल सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत करीब 37,383 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वहीं, बीते साल इस योजना के लिए कुल 30 हजार करोड़ का बजट आवंटन किया गया था। कोरोना महामारी के कारण देशभर में स्कूल लंबे अरसे से बंद थे। इस कारण छात्रों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। समग्र शिक्षा अभियान इस नुकसान की भरपाई करने में अहम कड़ी साबित होगा। 

अन्य के फंड में भी इजाफा
साल 2022 के बजट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लिए आवंटन को 8344.84 करोड़ से बढ़ाकर 8, 495 करोड़ कर दिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और एआईसीटीई के लिए 5320.91 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साल 2021 के बजट में इसके लिए 5139.2  करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। 

यह भी पढ़ें- Budget 2022: बजट में 60 लाख नई नौकरियां देने का वादा, जानें शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र को और क्या-क्या मिला?
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed