NEET SS 2024: तीन चरणों में होगी नीट सुपर-स्पेशलिटी काउंसलिंग, 13 मई से शुरू होगा पंजीकरण; देखें पूरा शेड्यूल
NEET SS Counselling 2025: एमसीसी ने नीट-एसएस 2024 के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET SS 2024 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट सुपर-स्पेशलिटी (NEET SS 2024) काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस साल की काउंसलिंग तीन राउंड में की जाएगी। पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन 13 मई 2025 से शुरू होगा।
सीट मैट्रिक्स और रजिस्ट्रेशन की तारीखें
काउंसलिंग शुरू होने से पहले, 12 मई 2025 को संस्थान अपनी सीट मैट्रिक्स की पुष्टि करेंगे। इसके बाद छात्र 13 से 18 मई के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं। पंजीकरण दोपहर 12 बजे तक, जबकि शुल्क दोपहर 3 बजे तक किया जा सकेगा।
विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया
रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा। यह चॉइस फिलिंग विंडो 14 से 18 मई, 2025 तक खुली रहेगी। 18 मई को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक छात्र अपनी चॉइस को लॉक कर सकेंगे।
सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग
MCC द्वारा 19 और 20 मई को पहले राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद, चयनित छात्रों को 22 से 26 मई, 2025 के बीच संबंधित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा, जहाँ आगे की प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।
रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। परीक्षा 15 विषय समूहों में आयोजित की गई थी, जिसमें चिकित्सा की कई खास शाखाएं शामिल थीं। इस साल से क्रिटिकल केयर मेडिसिन और मेडिकल ऑन्कोलॉजी जैसे दो नए समूह भी जोड़े गए हैं। दाखिला पाने वाले छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र 20 जून, 2025 से शुरू होगा।
काउंसलिंग का कार्यक्रम
| गतिविधि | पहला राउंड | दूसरा राउंड | तीसरा राउंड |
|---|---|---|---|
| संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन | 12 मई, 2025 | 31 मई, 2025 | 23 जून, 2025 |
| पंजीकरण | 13 से 18 मई, 2025 (दोपहर 12 बजे तक) | 2 से 8 जून, 2025 (दोपहर 12 बजे तक) | 24 से 29 जून, 2025 (दोपहर 12 बजे तक) |
| भुगतान | 13 से 18 मई, 2025 (दोपहर 3 बजे तक) | 2 से 8 जून, 2025 (दोपहर 3 बजे तक) | 24 से 29 जून, 2025 (दोपहर 3 बजे तक) |
| विकल्प भरना | 14 से 18 मई, 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक) | 3 से 8 जून, 2025 (रात 11:55 बजे तक) | 25 से 29 जून, 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक) |
| चॉइस लॉकिंग | 18 मई, 2025 (शाम 4 से रात 11:55 बजे तक) | 8 जून, 2025 (शाम 4 से रात 11:55 बजे तक) | 29 जून, 2025 (शाम 4 से रात 11:55 बजे तक) |
| सीट आवंटन की प्रक्रिया | 19 से 20 मई, 2025 | 9 से 10 जून, 2025 | 30 जून से 1 जुलाई, 2025 तक |
| परिणाम | 21 मई, 2025 | 11 जून, 2025 | 2 जुलाई, 2025 |
| रिपोर्टिंग | 22 से 26 मई, 2025 | 12 से 19 जून, 2025 | 3 से 7 जुलाई, 2025 |
कमेंट
कमेंट X