फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Postponement Viral Notice Fake; Exam will be scheduled for 15 June, Check here

NEET PG Postponement News: क्या है नीट पीजी परीक्षा स्थगित का दावा करने वाले नोटिस की सच्चाई? यहां जानें

Sat, 05 Apr 2025 08:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 08:44 PM IST
सार

NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने से संबंधित एक नोटिस वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि यह परीक्षा अब 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस नोटिस से अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थित पैदा हो रही है।
 

विज्ञापन
NEET PG Postponement Viral Notice Fake; Exam will be scheduled for 15 June, Check here
NEET PG Postponement Viral Notice - फोटो : X(@autopsy_surgeon)

विस्तार

NEET PG Exam Cancelled Notice: इन दिनों सोशल मीडिया पर नीट पीजी परीक्षा से संबंधित नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। इस नोटिस में दावा किया जा रहा है कि एनबीईएमएस ने नीट पीजी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि अब नीट पीजी परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। हालांकि, एनबीईएमएस की वेबसाइट पर ऐसा कोई नोटिस उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वायरल नोटिस की सच्चाई...

विज्ञापन

फर्जी है परीक्षा स्थगित वाला नोटिस

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने अपने किसी भी आधिकारिक हैंडल या वेबसाइट पर नीट पीजी परीक्षा के स्थिगित होने से संबंधित ऐसा कोई भी नोटिस जारी नहीं किया है। वहीं, सरकारी एजेंसियों द्वारा इस नोटिस के तथ्यों की जांच भी की गई है, जिसमें यह नोटिस फर्जी पाया गया है। ये रहा वायरल नोटिस-

Image

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून को होगी नीट पीजी परीक्षा

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, नीट पीजी परीक्षा 15 जून को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी। इस परीक्षा के माध्यम से एमडी, एमएस व पीजी डिप्लोमा जैसे पीजी मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। 

पिछले वर्ष (2024) यह परीक्षा 2,28,540 उम्मीदवारों के लिए 170 शहरों के 416 केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की गई थी। 2025 में यह दूसरी बार होगा, जब नीट पीजी परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed