फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG first phase counseling results today

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी के पहले चरण की काउंसलिंग के नतीजे आज, 23 से 28 जनवरी तक ले सकते हैं दाखिला

Sat, 22 Jan 2022 05:12 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 05:12 AM IST
सार

20 और 21 जनवरी को सीटों के आवंटन को लेकर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब 22 जनवरी को पहले चरण की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
NEET PG first phase counseling results today
NEET UG Counselling 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी के लिए शनिवार को पहले चरण की काउंसलिंग के नतीजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को दाखिले के लिए छह दिन का समय दिया गया है। 23 से 28 जनवरी तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद अगले माह से दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 12 जनवरी से मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू किया था। इससे तहत शुरुआती छह दिन में पंजीकरण के साथ फीस भुगतान करने की सुविधा दी गई थी। वहीं, 13 से 17 जनवरी तक छात्रों को कॉलेजों का विकल्प भरने व विकल्पों को लॉक करने की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन


इन प्रक्रिया के पूरे होने के बाद 19 जनवरी तक छात्रों के दस्तावेज का सत्यापन हुआ था। वहीं, 20 और 21 जनवरी को सीटों के आवंटन को लेकर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब 22 जनवरी को पहले चरण की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट यूजी: आईपीयू में 24 तक आवेदन और पंजीकरण का मौका
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में एमबीबीएस में दाखिले के अवसर हैं। नीट यूजी-2021 में पास विद्यार्थी 22 से 24 जनवरी तक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों ने अब तक आवेदन भी नहीं किया है वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन भी कर सकते हैं।


विश्वविद्यालय के मुताबिक, जिन छात्रों ने 1200 रुपये जमा कर आवेदन किया है, लेकिन एक हजार रुपये का शुल्क भुगतान कर ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं किया है। ऐसे छात्र ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों ने न ही आवेदन किया है और न ही ऑनलाइन काउंसलिंग का फीस का भुगतान किया है। ऐसे छात्र दोनों फीस का भुगतान कर दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed