NEET MDS 2023 Counselling: तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
NEET MDS 2023: नीट एमडीएस 2023 काउंसलिंग के तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। आवेदक मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की वेबसाइट पर लॉग इन कर पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET MDS 2023 Counselling Round 3: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा एमडीएस (NEET MDS 2023) काउंसलिंग के तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 08 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदक मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर लॉग इन कर राउंड 3 के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। काउंसलिंग पंजीकरण विंडो 12 सितंबर (दोपहर 12 बजे) के बाद हो जाएगी और भुगतान सुविधा उसी दिन रात 08 बजे बंद हो जाएगी।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी हर साल 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के तहत देश के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातकोत्तर - एमडी, एमएस, डिप्लोमा और एमडीएस - सीटों के लिए योग्य उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करती है। नीट एमडीएस के लिए राउंड 3 काउंसलिंग के बारे में यह बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में भाग लेने के दौरान सीट आवंटित नहीं की गई थी, वे सीधे राउंड 3 काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
NEET MDS काउंसलिंग शेड्यूल
-
पंजीकरण और शुल्क भुगतान 08 सितंबर से 12 सितंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक
-
च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 09 से 13 सितंबर 2023
-
सीट आवंटन की प्रक्रिया 14 से 15 सितंबर 2023
-
सीट आवंटन परिणाम 16 सितंबर 2023
-
दस्तावेज अपलोड 17 सितंबर 2023
-
आवंटित कॉलेजों में 18 से 25 सितंबर 2023 तक रिपोर्ट करना होगा।
NEET MDS ऐसे करें पंजीकरण
-
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण लिंक पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
आपको अपना नीट पीजी एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा।
-
रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें।
-
दर्ज किए गए विवरणों को क्रॉस-चेक करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X