फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2022 Exam Date reports hint at may experts says the neet registration schedule begin from July candidate can see updates at neet.nta.nic.in

NEET 2022 Exam Date: नीट 2022 पंजीकरण प्रक्रिया मई या जुलाई में शुरू होने की संभावना, छात्र रहें तैयार

Sun, 23 Jan 2022 03:16 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 23 Jan 2022 03:16 PM IST
सार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 की पंजीकरण तिथियों का देश के लाखों चिकित्सा उम्मीदवारों की तरफ से इंतजार किया जा रहा है। कई रिपोर्टों में  उम्मीद की जा रही है कि मई 2022 में नीट 2022 के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET 2022 Exam Date reports hint at may experts says the neet registration schedule begin from July candidate can see updates at neet.nta.nic.in
NEET 2022 Exam Date - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 की पंजीकरण तिथियों का देश के लाखों चिकित्सा उम्मीदवारों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। अब तक नीट 2022 पंजीकरण की तिथियों को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टों के आधार पर उम्मीद की जा रही है कि मई 2022 में नीट 2022 के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

वहीं, कई विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि नीट 2022 की पंजीकरण की तिथियां जुलाई, 2022 में शुरू होने की संभावना है। वहीं, कोरोना महामारी के कारण नीट 2022 के पंजीकरण की सुविधा को शुरू होने में देरी हुई है। विशेषज्ञों की तरफ से छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वह लगातार नीट के पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक वेबसाइटों neet.nta.nic.in या nta.ac.in को चेक करते रहें।

विज्ञापन

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट के नोटिस पर करें भरोसा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट की परीक्षा का संचालन किया जाता है। एनटीए की तरफ से अभी तक नीट की कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है। उम्मीदवार, इससे जुड़े नए अपडेट पाने के इच्छुक हैं। हालांकि, छात्रों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस पर ही भरोसा करना चाहिए।

विभिन्न संस्थानों में मिलता प्रवेश का अवसर

नीट देश में एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा है जो देश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों जैसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) , जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर), संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) और अन्य में स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करती है। नीट उत्तीर्ण छात्रों को चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) द्वारा प्रशासित नीट 2022 काउंसलिंग के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

विज्ञापन

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से करें तैयारी

नीट परीक्षा देश में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है और परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, पाठ्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं। अभी तक नीट 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए छात्र पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों व अन्य जानकारियों को आधिकारिक वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं।

वैक्सीन की दोनों डोज लगा लें छात्र

एनटीए की तरफ से अभी तक परीक्षा पैटर्न या पाठ्यक्रम में किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक सत्र के लिए नीट की काउंसलिंग जारी है। नीट 2021 परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवार अब प्रवेश के लिए काउंसलिंग में शामिल हो रहे हैं। नीट 2022 में आवेदन करने के लिए छात्रों को कोविड-19 की दोनों वैक्सीन की खुराक लगा लेनी चाहिए क्योंकि यह परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी चीजों में से एक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed