स्नातक पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 की तारीख एक या दो हफ्ते के भीतर घोषित होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक कर सीयूसीईटी ( CUCET 2021), जेईई 2021 (JEE 2021) और नीट ( NEET 2021) पर चर्चा की है। आपको बता दें कि हर साल लगभग 15 लाख उम्मीदवार नीट परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं।
NEET 2021: परीक्षा तारीख से लेकर सिलेबस तक 5 महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिए
- स्नातक पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की तारीख एक या दो हफ्ते के भीतर घोषित होने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट की परीक्षा देशभर के सभी केंद्रों पर 1 अगस्त को होनी है। 1 जून को सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा के रद्द होते ही एनटीए ने अगले दिन नीट 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च की थी।
नीट पाठ्यक्रम में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के टॉपिक शामिल होते हैं। नीट सिलेबस में इन विषयों के टॉपिक 11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा से होते हैं।
3- नीट परीक्षा की अवधि
नीट परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होती है। प्रत्येक सही उत्तर पर अभ्यर्थियों को 4 नंबर मिलते हैं और प्रत्येक गलत नंबर पर 1 अंक कटता है।
4- नीट पैटर्न 2021
विषय
प्रश्नों की संख्या
कुल नंबर
भौतिक
45
180
रसायन
45
180
जीव विज्ञान
90
360
कुल
180
720
नीट 2021 आवेदन पत्र
संभावित रूप से नीट 2021 आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने और जमा करने की अंतिम तिथि जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा नीट 2021 आवेदन पत्र के लिए लिंक और विवरण अभी तक जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि नीट 2021 प्रश्न पत्र में 3 भाग होंगे । छात्र अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, उड़िया, असमिया और उर्दू में से प्रश्न पत्र की भाषा चुन सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X