फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Neet exam 2020 updates in hindi: NEET 2020 exam going to conduct today amid corona panddemic, know what are the guidelines of Neet exam -

NEET 2020 Exam: कोरोना महामारी के बीच शुरू हुई नीट की परीक्षा, जानिए क्या हैं दिशा-निर्देश

Sun, 13 Sep 2020 11:30 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Sep 2020 11:30 AM IST
सार

  • परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे बिस्किट, शिक्षक को पीपीई किट पहनना अनिवार्य, छात्रों की मर्जी पीपीई किट पहनें या नहीं
  • 99.4 डिग्री से अधिक तापमान वाले आइसोलेशन रूम में देंगे परीक्षा, छात्रों को कोविड-19 संक्रमित का नहीं देना होगा अंडरटेकिंग

विज्ञापन
Neet exam 2020 updates in hindi: NEET 2020 exam going to conduct today amid corona panddemic, know what are the guidelines of Neet exam -
neet exam 2020 - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के सख्त प्रावधानों के बीच रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट शुरू हो गई। इसमें 15 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 3862 कर दी है।

विज्ञापन


वहीं प्रत्येक कमरे में परीक्षार्थियों की संख्या को पूर्व निर्धारित संख्या 24 से घटाकर 12 कर दिया गया है। इतना ही नहीं एनटीए पहली बार परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को बिस्किट भी देगी। दूर से आने वाले और डायबिटीज वाले परीक्षार्थियों को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, छात्र कोविड-19 संक्रमण के चलते परीक्षा केंद्र में खानेे का कोई सामान नहीं ला सकते हैं। 
विज्ञापन



एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि टच फ्री नीट 2020 की तैयारी पूरी हो गई हैं। देशभर में होने वाली परीक्षा में 15,19,375 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा टच फ्री और संक्रमण मुक्त रहेगी। परीक्षार्थियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हालांकि छात्र और अभिभावकों से अपील है कि वे परीक्षा के नियमों का पालन करें और तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर जांच में सहयोग करें। वहीं, सभी राज्य सरकारों से परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना जांच किसी को परीक्षा देने की अनुमति नहीं
यदि किसी छात्र का तापमान 99.4 डिग्री से अधिक होगा तो उसे आइसोलेशन रूम में परीक्षा देनी होगी। शिक्षक पीपीई किट पहनकर ड्यूटी देंगे। यदि कोई छात्र पीपीई किट और फेस शील्ड पहनकर परीक्षा देना चाहेगा तो उसे अनुमति होगी। हालांकि ऐसे छात्रों को तय समय से परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, ताकि उसकी पीपीई किट, फेस शील्ड आदि की पूरी जांच हो सके। बिना जांच उसे परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।


तीन लाख शिक्षक और अधिकारियों को जिम्मा
देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट 2020 के सफलतापूर्वक कराने के लिए तीन लाख शिक्षक और अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले दोगुने अधिक है। पहले डेढ़ लाख शिक्षक व अधिकारी तैनात होते थे। इस बार परीक्षा नियंत्रक के साथ उपपरीक्षा नियंत्रक की भी तैनाती की गई है।

30 छात्रों पर एक जैमर, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी से निगरानी
पेन और कागज आधारित परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा में 30 छात्रों पर एक जैमर, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी होगी। परीक्षा नियंत्रक विभाग और एनटीए मुख्यालय से सीधी निगरानी की जाएगी। छात्र बेशक मास्क पहने होगा लेकिन सही छात्र ही परीक्षा दे रहा है, इसकी गोपनीय तरीके से जांच भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed