फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2020 application correction date, state wise number of application for NEET UG 2020 exam news

NEET 2020: इस बार हुए 15.93 लाख आवेदन, जानें उत्तर प्रदेश समेत किस राज्य से कितने अभ्यर्थी

Sun, 12 Jan 2020 02:36 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 12 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
NEET 2020 application correction date, state wise number of application for NEET UG 2020 exam news
सांकेतिक तस्वीर

देश के विभिन्न कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज (MBBS and BDS courses) में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2020 - National Eligibility Cum Entrance Test) के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार नीट के लिए कुल 15,93,452 (करीब 15.93 लाख) अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह संख्या नीट के लिए बीते सालों में हुए आवेदनों में सबसे ज्यादा है। आगे हम आपको बताएंगे कि नीट यूजी 2020 के लिए किस राज्य व केंद्रशासित प्रदेश से कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन


हालांकि इससे पहले 2019 में भी 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने नीट के लिए आवेदन किया था। 2018 की तुलना में वह 14.52 फीसदी ज्यादा था। लेकिन इस साल की संख्या से कम था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और जिपमर (JIPMER) में दाखिले के लिए भी नीट अनिवार्य कर दिया गया है। पहले ये दोनों संस्थान अलग परीक्षा लेते थे। ऐसा कहा जा रहा है कि नीट के आवेदनों की संख्या में इजाफा का ये बड़ा कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से भी बढ़े आवेदन

पिछली साल की तुलना में इस बार जम्मू-कश्मीर से भी नीट के आवेदनों की संख्या बढ़ी है। लंबे समय तक इंटरनेट सेवा बाधित रहने के बावजूद क्षेत्र से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस बार जम्मू-कश्मीर से नीट के लिए 33,357 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। पिछले साल ये संख्या 26,595 थी।


ये भी पढ़ें : National Youth Day: कहानी उन युवाओं की, जो आपको भी सपने पूरे करने का हौसला देंगे

बता दें कि इंटरनेट सेवा बाधित होने से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने का विकल्प दिया था।

NEET UG 2020: किस राज्य से हुए कितने आवेदन

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश आवेदनों की संख्या
अंडमान निकोबार 800
आंध्र प्रदेश  62,276
अरुणाचल प्रदेश  3,520
असम   30,165
बिहार   65,914
चंडीगढ़  17,201
छत्तीसगढ़   30,120
दादर नागर हवेली  1,723
दमन व दीव 707
दिल्ली 59,006
गोवा  4,526
गुजरात 79,865
हरियाणा 15,413
हिमाचल प्रदेश 10,125
जम्मू-कश्मीर  33,357
झारखंड   19,069
कर्नाटक  1,19,626
केरल  1,16,010
लद्दाख   190
लक्षद्वीप   182
मध्यप्रदेश     58,138
महाराष्ट्र  2,28,829
मणिपुर   6,673
मेघालय 2,980
मिजोरम   1,707
नगालैंड   2,439
ओडिशा   36,776
पुड्डुचेरी  7,053
पंजाब      15,114
राजस्थान     1,38,140
सिक्किम        833
तमिलनाडु   1,17,502
तेलंगाना   56,079
त्रिपुरा     4,055
उत्तर प्रदेश   1,54,705
उत्तराखंड   18,182
पश्चिम बंगाल  74,452
कुल   15,93,452
             
ये भी पढ़ें : MBBS दाखिले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये चार जरूरी निर्देश

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा आवेदन महाराष्ट्र से किए गए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है। हालांकि दोनों के बीच अंतर बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed