फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   NCWEB Cutoff 2025: Delhi University to Release 5th List Today, Admissions Open for 3600 Seats

NCWEB Admission 2025: डीयू में आज जारी होगी पांचवीं कटऑफ, बीए-बीकॉम में 3600 सीटों पर मौका

Mon, 01 Sep 2025 09:12 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 01 Sep 2025 09:12 AM IST
सार

DU NCWEB 5th cutoff list: दिल्ली विश्वविद्यालयके एनसीवेब दाखिले 2025-26 के लिए पांचवीं कटऑफ 1 सितंबर को जारी होगी। उम्मीदवार 5 सितंबर तक फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।

विज्ञापन
NCWEB Cutoff 2025: Delhi University to Release 5th List Today, Admissions Open for 3600 Seats
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University NCWEB Fifth Cutoff: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कोलिजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि सोमवार, 1 सितंबर 2025 को पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

विज्ञापन


एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि अब तक बीए और बीकॉम प्रोग्राम में करीब 11,600 छात्राओं का एडमिशन हो चुका है। हालांकि, अभी भी लगभग 3,600 सीटें खाली हैं। खासतौर पर सामान्य वर्ग और ओबीसी कैटेगरी में कई सीटें बची हुई हैं, जबकि एससी कैटेगरी की ज्यादातर सीटें सभी सेंटर्स पर लगभग भर चुकी हैं।

विज्ञापन

कब और कैसे करें आवेदन?

पांचवीं कटऑफ जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर सुबह 10 बजे से लेकर 3 सितंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के बाद कॉलेजों को 4 सितंबर शाम 5 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं, छात्राओं को 5 सितंबर शाम 5 बजे तक अपनी फीस का भुगतान करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने आवेदन, कितनी सीटें

इस बार एनसीवेब के 26 केंद्रों पर पढ़ाई के लिए करीब 17,500 आवेदन प्राप्त हुए थे। हंसराज और मिरांडा हाउस जैसे नामचीन कॉलेज भी इन केंद्रों में शामिल हैं। यहां बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कक्षाएं केवल सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में आयोजित की जाती हैं, ताकि छात्राएं अपनी पढ़ाई को आसानी से जारी रख सकें।

स्पेशल ड्राइव भी होगी शुरू

पांचवीं कटऑफ के बाद भी अगर कुछ सीटें बची रहीं तो 8 सितंबर से स्पेशल एडमिशन ड्राइव चलाई जाएगी। इसमें उन उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, जो पहली से लेकर पांचवीं कटऑफ के दौरान किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए। यह प्रक्रिया 12 सितंबर 2025 तक चलेगी।

26 कॉलेज केंद्रों पर होती है पढ़ाई

एनसीवेब में 26 कॉलेज केंद्रों पर पढ़ाई होती है। इसमें हंसराज और मिरांडा हाउस जैसे नामचीन कॉलेज भी शामिल है। इन केंद्रों पर बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयेजित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed