NCVT MIS ITI Result 2024: एमआईएस आईटीआई के प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
NCVT MIS ITI Result 2024: एनसीवीटी मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम ने आईटीआई (प्रथम और द्वितीय वर्ष) का रिजल्ट जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCVT MIS ITI Result 2024: एनसीवीटी मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (MIS) की ओर से आईटीआई मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 1 अगस्त से लेकर 6 अगस्त 2024 तक एवं सैद्धांतिक परीक्षा का आयोजन 7 से 27 अगस्त 2024 तक किया गया था। प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in. पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करना होगा। उसके बाद, उम्मीदवार अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
पोर्टल से रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, रोल नंबर सहित अन्य विवरण सावधानीपूर्वक चेक करें। रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका नीचे बताया गया है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
- एमआईएस आईटीआई रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ncvtmis.gov.in. पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर ITI पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन में एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा उस पर क्लिक करें।
- अब एक नए पेज पर आपको पहले रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद Exam System एवं Please Select Annual में जानकारी को क्लिक करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आज जायेगा।
- आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X