फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Navodaya Vidyalaya Samiti online applications started for admissions to Class 6 session 2023-24

JNVST 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 04 Jan 2023 01:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 01:10 PM IST
सार

Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2023  नवोदय विद्यालय समिति (NVS) सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya Samiti online applications started for admissions to Class 6 session 2023-24
jawahar navoday vidyalay - फोटो : jnvbudaun.org

विस्तार

Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2023: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है।  जिन छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 (JNVST 2023) में शामिल होना है। वे या उनके माता-पिता आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 31 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी।  

विज्ञापन

 

रजिस्ट्रेशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

छठवीं कक्षा में जिस बच्चे का रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं, उसका जन्म 1-05-2011 से 30-04-2013 के बीच होना चाहिए। इसमें दोनों तारीख शामिल हैं। अकेडमिक ईयर 2022 - 23 में सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि स्टूडेंट को जिस जिले के स्कूल में एडमिशन लेना है वह उसी जिले में 5वीं की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को सुबह 11.30 बजे आयोजित होने वाली है। JNV चयन परीक्षा 2023 का परिणाम जून 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो मेंटल एबिलिटी टेस्ट के 40 सवाल होंगे जोकि 50 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 60 मिनट का वक्त मिलेगा। अर्थमेटिक के 20 सवाल होंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। लेंगुएट टेस्ट के 20 सवाल होंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। इस तरह पूरे पेपर में 80 सवाल होंगे और पेपर 100 नंबर का होगा. इसे स्टूडेंट्स को 02 घंटे में पूरा करके जमा करना होगा।

विज्ञापन

JNVST 2022 ऐसे करें पंजीकरण 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “कक्षा VI जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए यहां क्लिक करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.01.2023 है” पर क्लिक करें।
  • “कक्षा VI पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

JNVST 2023: यह नियम होगा लागू 

  • जिले में 75 फीसदी सीटें ग्रामीण इलाके के छात्रों से भरी जाएंगी।
  • एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के और दिव्यांग छात्रों को आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगा।
  • कम से कम एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed