फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Navodaya Exam Date 2021 Date for JNV Selection Test for Class VI to be conducted on August 11

दाखिले 2021: नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 11 अगस्त को होगी परीक्षा, इन कक्षाओं में होगा एडमिशन

Thu, 22 Jul 2021 06:39 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 06:39 PM IST
सार

देश के करोड़ों अभिभावकों के लिए खुशखबर है। नवोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख का एलान हो गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने चयन परीक्षा के लिए नवोदय प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है।

विज्ञापन
Navodaya Exam Date 2021 Date for JNV Selection Test for Class VI to be conducted on August 11
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश के करोड़ों अभिभावकों के लिए खुशखबर है। नवोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख का एलान हो गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने चयन परीक्षा के लिए नवोदय प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सूचित किया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा यानी जेएनवीएसटी - 2021 कक्षा छह में एडमिशन के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 11 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी।   

विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले चयन परीक्षा मिजोरम, नगालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16 मई, 2021 को निर्धारित की गई थी। बाद में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच अधिसूचना जारी कर को परीक्षा 19 जून, 2021 को निर्धारित कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद इन दोनों तिथियों को रद्द कर दिया गया। नई अधिसूचना में सूचित किया गया था कि छात्रों को कम से कम 15 दिन पहले परीक्षा के बारे में सूचित किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जेएनवी समिति ने जारी की कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा की तिथि, 47000 से ज्यादा आवेदकों का होगा चयन 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नई तारीख जारी कर दी है और आधिकारिक नोटिस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिन लोगों ने जेएनवीएसटी - 2021 के  लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कक्षा छह और नौवीं के लिए होती है परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति के तहत विभिन्न स्कूलों में कक्षा 06 और 09 में प्रवेश के लिए हर साल नवोदय प्रवेश परीक्षा या जेएनवीएसटी चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। 2021 की परीक्षा 2 घंटे की अवधि की होगी। परीक्षा को प्रवेश परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। हर साल देश भर से लाखों छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं।

मेधावी छात्रों को मिलती है मुफ्त शिक्षा

बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय माध्यमिक स्तर की शिक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित स्कूल हैं। ये आवासीय विद्यालय हैं और इनमें मेधावी छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। परीक्षा आमतौर पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए साल में दो बार जनवरी और फिर मार्च में परीक्षा आयोजित की जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed