जेएनवी: समिति ने जारी की कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा की तिथि, 47000 से ज्यादा आवेदकों का होगा चयन
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अगस्त, 2021 को किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा जेएनवीएसटी 2021 की तारीख घोषित कर दी है। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अगस्त, 2021 को किया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा सभी सुरक्षा सावधानियों या कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी।
2.41 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
देश भर के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा के लिए कुल 2,41,7009 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 11,182 केंद्रों में 47,320 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय ने किया ट्वीट
इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट शेयर किया है। ट्वीट में लिखा है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा- VI में प्रवेश के लिए छात्रों के चयन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अगस्त, 2021 को सभी सावधानियां / कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test-2021 for the selection of students for admission to Class-VI for the session 2021-22 in Jawahar Navodaya Vidyalayas in all States & UTs will be conducted on 11th August, 2021 by following all safety precautions/COVID protocols.
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) July 20, 2021
ये है निर्धारित परीक्षा पैटर्न
कक्षा छठवीं के लिए जेएनवीएसटी 2021 का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में किया जाता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और इसमें तीन खंड होते हैं- मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं।
दो बार स्थगित हो चुकी है परीक्षा
बता दें कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या की वजह से दो बार परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। पहले परीक्षा 19 जुलाई और उससे पहले 16 मई 2021 को आयोजित होने वाली थी।
कमेंट
कमेंट X