फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Testing Agency declared Joint Entrance Exam Paper- 2 result, check here

जेईई मेन : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जारी किया फरवरी सत्र के पेपर-2 का परिणाम, यहां है डायरेक्ट लिंक

Fri, 19 Mar 2021 11:03 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 19 Mar 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
National Testing Agency declared Joint Entrance Exam Paper- 2 result, check here
जेईई मेन परीक्षा के फरवरी 2021 सत्र का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन  पेपर- 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पेपर - 2 ए और पेपर - 2 बी के लिए कुल 85,772 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बीआर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी nta.ac.in, ntaresults.nic.in या jeemain.nta.nic.in की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें, एजेंसी ने जेईई मेन पेपर 2ए: बीआर्क और पेपर 2बी: बी प्लानिंग परीक्षा का संचालन 23 फरवरी को किया था।

विज्ञापन


जेईई मेन पेपर 2 की परीक्षा 329 शहरों (दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह और कुवैत सहित भारत के बाहर 7 शहरों) में आयोजित की गई थी। पेपर 2ए - बीआर्क और पेपर 2बी - बी प्लानिंग के लिए परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पेपर 2ए - बीआर्क के लिए कुल 59,962 अभ्यर्थियों और पेपर 2बी - बी प्लानिंग परीक्षा के लिए कुल 25,810 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था।

विज्ञापन

जेईई मेन : ऐसे चेक कर सकेंगे फरवरी सत्र का रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
  • यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को जेईई परीक्षा का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद अभ्यर्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।

नोट : अभ्यर्थी खबर के अंत में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर, अपना परिणाम देख सकते हैं। 

जेईई मेन : यह हैं 100 एनटीए स्कोर करने वाले दो टॉपर्स

तेलंगाना के जोसुला वेंकट आदित्य ने पेपर 2ए - बीआर्क में 100 एनटीए स्कोर हासिल किए हैं। वहीं महाराष्ट्र के जाधव आदित्य सुनील ने पेपर 2बी - बी प्लानिंग परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल किए हैं।

जेईई मेन परीक्षा 2021 के पेपर 2 का परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें - इंजीनियरिंग : अनिवार्य विषयों को लेकर न हों कन्फ्यूज, ऐसे समझिए एआईसीटीई के नए नियम 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed