फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Hotel Management Exam, NCHM JEE, Registration Deadline Extended

नेशनल होटल मैनेजमेंट एग्जाम: एनसीएचएम जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी

Sat, 29 May 2021 10:30 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 29 May 2021 10:30 AM IST
सार

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल काउंसलिंग फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है।
  • अब विद्यार्थी अपना एप्लीकेशन फॉर्म 20 जून तक जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
National Hotel Management Exam, NCHM JEE, Registration Deadline Extended
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसलिंग फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMCT JEE 2021) के लिए आवेदन जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। जो अभ्यर्थी बीएससी (एचएचए) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं, अब वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म 20 जून तक जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी एनसीएचएमसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लॉ स्टूडेंट लामबंद: हजारों विद्यार्थियों का बार काउंसिल को पत्र, परीक्षा निरस्त कर आंतरिक मूल्यांकन करने की गुहार
विज्ञापन


आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 21 जून से लेकर 30 जून तक मौका दिया गया है। अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाती है, तो अभ्यर्थी इस समय सीमा के दौरान एप्लीकेशन फॉर्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं। इसके लिए आवेदन करेक्शन विंडो को एक्टिव किया जाएगा। हालांकि, अभी इस परीक्षा के लिए संशोधित तारीख जारी नहीं हुई है। एनटीए का कहना है कि परीक्षा के लिए संशोधित तिथि कोर्स के वक्त ही जारी की जाएगी। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी। अभ्यर्थी एनसीएचएम जेईई आवेदन पत्र 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देकर भर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनआईओएस रिजल्ट 2021: 10वीं-12वीं ऑन-डिमांड परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
 


ऐसे भरें  NCHMCT JEE 2021 एप्लीकेशन फॉर्म
-सबसे पहले अभ्यर्थी NCHM JEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-ऑफिशियल वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in है।
-यहां 'न्यू रजिस्ट्रेशन' टैब पर क्लिक करें।
-इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें।
-अब अपने डॉक्यूमेंट, सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
-आखिर में एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरें।
-इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

एनटीए बीएससी (हॉस्पेटिलिटि एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन) प्रोग्राम के लिए  NCHMCT JEE परीक्षा का आयोजन कराता है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है। अभी परीक्षा की तारीख जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed