एनएटीए 2021: दूसरा टेस्ट स्थगित, अब 11 जुलाई को होगी परीक्षा
- काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने एनएटीए 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर एनएटीए 2021 ( NATA 2021) के दूसरे टेस्ट को स्थगित करने के लिए अधिसूचना जारी की है। देश में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण एनएटीए 2021 परीक्षा को स्थगित किया गया है। वास्तुकला में राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा अब 11 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा जून में आयोजित होने वाली थी।
इतना ही नहीं, दूसरे टेस्ट के लिए पंजीकरण तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें-केरल: पहली कक्षा के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू, अन्य कक्षाओं के लिए 26 मई से
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से इस परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। अब यह परीक्षा 11 जुलाई का होगी। इससे पहले परीक्षा की तारीख 12 जून रखी गई थी।
इसे भी पढ़ें-आईआईटी जैम 2021: दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की तारीख 27 मई तक आगे बढ़ी
एनएटीए 2021 का पहला टेस्ट 10 अप्रैल को आयोजित किया गया था। जिसके लिए कुल 15066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और जिनमें से 14130 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को बार्च कोर्स में प्रवेश की परिषद द्वारा आयोजित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए अर्हता प्राप्त करना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एनएटीए परीक्षा को लेकर किसी भी तरह के नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
कमेंट
कमेंट X