{"_id":"60a619eefb25532b876b5c80","slug":"iit-jam-2021-application-submission-deadline-for-admission-extended-till-may-27-on-jam-iisc-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी जैम 2021: दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की तारीख 27 मई तक आगे बढ़ी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी जैम 2021: दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की तारीख 27 मई तक आगे बढ़ी
Thu, 20 May 2021 01:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 20 May 2021 01:51 PM IST
सार
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा 27 मई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जैम परीक्षा 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा 27 मई तक बढ़ा दी है। जिन छात्रों ने आईआईटी जैम ( IIT JAM 2021) परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in व joaps.iisc.ac.in के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी आईआईटी और आईआईएससी संस्थानों में मास्टर एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले की राह देख रहे हैं, वे आईआईटी जैम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी जैम के स्कोर के जरिए एमएससी, ज्वॉइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्युल डिग्री एवं दूसरे बैचुलर डिग्री पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आईपी यूनिवर्सिटी: एमबीए दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
विज्ञापन
आईआईटी जैम 2021 रिजल्ट की घोषणा 20 मार्च को की गई थी। इस परीक्षा में कुल 14,725 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए थे। पहला आईआईटी जैम 2021 एडमिशन लिस्ट 16 जून को रिलीज होगा। गौरतलब है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बंगलुरू इस परीक्षा का संचालन निकाय है। आईआईटी जैम परीक्षा के स्कोर का उपयोग एनआईटी, आईआईएसटी शिबपुर, एसएलआईईटी पंजाब एवं अन्य वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे करें IIT JAM 2021 दाखिले के लिए आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in व joaps.iisc.ac.in है।
-यहां आपको आईआईटी जैम 2021 के एडमिशन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
-इसके बाद आईआईटी जैम का आवेदन फॉर्म भरना होगा।
-आखिर में अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X