फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NATA 2020 online registration how to apply for national aptitude test in architecture

NATA 2020: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Tue, 04 Feb 2020 10:18 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 04 Feb 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
NATA 2020 online registration how to apply for national aptitude test in architecture
नाटा 2020 - फोटो : NATA

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA - National Aptitude Test in Architecture) 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। वास्तुकला परिषद् (Council of Architecture) ने नाटा 2020 के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे नाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आगे हम आपको बता रहे हैं कि इसके लिए आवेदन किस तरह करना है। साथ ही आवेदन के लिए जरूरी लिंक भी दे रहे हैं।

NATA 2020: कैसे करें आवेदन

  • नाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर नाटा 2020 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। (आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं)
  • पंजीकरण करने के लिए साइन इन करें।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद आवेदन फॉर्म मिलेगा। इसे भरकर सबमिट करें और ऑनलाइन माध्यम से ही शुल्क का भुगतान करें।

ये भी पढ़ें : ISRO Young Scientist Programme 2020: स्कूली छात्रों के पास इसरो जाने का मौका, आवेदन शुरू

विज्ञापन

 

बता दें कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा साल में दो बार नाटा का आयोजन किया जाता है। NATA 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च 2020 है। वहीं इसके पहले टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 4 अप्रैल 2020 तक जारी किए जा सकते हैं। पहली परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2020 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा 8 मई 2020 को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 21 मई को जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 31 मई 2020 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा 14 जून 2020 को की जाएगी।

NATA 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
NATA 2020 के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed