फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ISRO Young scientist programme 2020 application date process YUVIKA details

ISRO Young Scientist Programme 2020: स्कूली छात्रों के पास इसरो जाने का मौका, आवेदन शुरू

Mon, 03 Feb 2020 02:42 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 03 Feb 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
ISRO Young scientist programme 2020 application date process YUVIKA details
मिशन कंट्रोल रूम (इसरो) - File Photo - फोटो : ANI

ISRO Young Scientist Programme 2020 YUVIKA: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) एक बार फिर देश के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतरीन अवसर दे रहा है। दरअसल, इसरो अपने यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम का दूसरा संस्करण (Young Scientist Program 2020) शुरू कर रहा है। इसे युवा विज्ञानी कार्यक्रम या युविका (YUVIKA) के नाम से भी जाना जाता है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं हिस्सा लेकर वैज्ञानिकों का काम समझ सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है युवा विज्ञानी कार्यक्रम

  • यह कार्यक्रम इसरो द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुरू किया गया है। इसमें वे छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं जो कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हों।
  • विज्ञापन
  • यह प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो गर्मी की छुट्टियों के समय संचालित किया जाता है। इसकी अवधि दो सप्ताह की होती है। इस समय में छात्र-छात्राओं को इसरो के कार्यों, वैज्ञानिक अनुसंधानों, रॉकेट व अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी दी जाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कैसे ले सकते हैं हिस्सा

  • इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा। आवेदन में उन्हें अपने स्कूली प्रमाणपत्र लगाने होंगे। शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
  • हर राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) या राज्यों के बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • हालांकि इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाती है।

ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, एक की कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा

कब से होंगे आवेदन, कब प्रशिक्षण

  • आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। विद्यार्थियों के पास 24 फरवरी 2020 तक आवेदन करने का अवसर है।
  • चयनित छात्र-छात्राओं की प्रोविजनल मेरिट सूची 2 मार्च 2020 तक जारी कर दी जाएगी। इसके बाद उन्हें बताए गए दस्तावेजों की प्रतियां 23 मार्च 2020 तक या अपलोड करनी होंगी।
  • चयनित छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची मार्च के अंत तक जारी कर दी जाएगी।
  • युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2020 का आयोजन 11 मई से 22 मई 2020 तक किया जाएगा।

ISRO Youn Scientist Program 2020 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed