Mumbai School Reopening: मुंबई में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, बीएमसी ने जारी किए कोरोना को लेकर नए दिशा-निर्देश
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के सोमवार से स्कूल खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नीचे पढ़ें दिशा-निर्देशों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में सोमवार से फिर से स्कूल खुलने जा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के स्कूलों को फिर से खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री ने 20 जनवरी, 2022 को दी थी। अब राज्य सरकार के फैसले को लेकर शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से मंजूरी मिलने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के मद्देनजर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
दिशा-निर्देशों के तहत 24 जनवरी, 2022 से मुंबई में स्कूल खुल जाएंगे। बीएमसी ने कहा है कि प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को शारीरिक माध्यम से कक्षाओं के लिए स्कूल परिसर में आने की अनुमति है। लेकिन यह सभी के लिए अनिवार्य नहीं है। बीएमसी ने मुख्यमंत्री द्वारा स्कूलों को खोलने की हरि झंडी देने के बाद मुंबई में स्कूलों को शुरू करने के फैसले की घोषणा की।
अभिभावकों ने की थी स्कूल खोलने की मांग
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 फरवरी, 2022 तक स्कूलों व शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला बीते दिनों लिया था। इसके बाद राज्य के अभिभावकों ने सरकार से मांग की थी कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद स्कूलों को फिर से खोला जाए। शारीरिक कक्षाओं के संचालन न होने से छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। जिसके बाद राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद सोमवार से स्कूल खोलने की मंजूरी दी।
मुंबई में स्कूलों के लिए ये हैं दिशा-निर्देश
- दिशा-निर्देशों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य नहीं है। अगर किसी छात्रों या उनके माता-पिता को लगता है कि कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है तो वह ऑनलाइन माध्यम से ही कक्षाओं से जुड़ सकते हैं।
- शारीरिक तौर पर कक्षाओं के लिए स्कूल परिसर में पहुंचने वाले छात्रों को मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा और उन्हें शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। छात्र भीड़ इकट्ठा न करें।
- स्कूल परिसर में आने वाले छात्रों को अपने माता-पिता द्वारा लिखित एक 'सहमति पत्र' लाना होगा और स्कूलों को फिर से खोलने से पहले इन पत्रों को स्कूलों में जमा करना सुनिश्चित करना होगा। अगर कोई छात्र आवश्यक सहमति पत्र जमा नहीं करता है, तो उसे ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखना होगा।
- शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूलों को फिर से खोलने के लिए होने वाली तैयारियों के मद्देनजर सभी बातों को ध्यान रखना होगा। यह कर्मचारी सभी तैयारियों को पूरा करेंगे और उन्हें इन कार्यों के दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा।
- मुंबई के सभी स्कूलों को न केवल फिर से खोलने से पहले, बल्कि स्कूल संचालन के दौरान भी नियमित अंतराल पर स्कूल परिसर में साफ-सफाई पर ध्यान होगा।
- बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान लागू रहना चाहिए। बीएमसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के छात्रों को टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा।
कमेंट
कमेंट X