फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बारिश में क्या होता है रेड या ऑरेंज अलर्ट का मतलब, ऐसी स्थिति में क्या करें

Mon, 16 Sep 2019 12:13 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 16 Sep 2019 12:13 PM IST
सार

  • मुंबई में बारिश को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट
  • इसके पहले मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Mumbai is on Red rain alert, Know What does Red, orange, green, yellow rain alert mean
बारिश - फोटो : अमर उजाला

बारिश के मौसम में अक्सर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट अलग-अलग रंगों के नाम से होते हैं। जैसे - रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट, ग्रीन अलर्ट या येलो अलर्ट। आपने खबरों में भी कई बार इसका जिक्र सुना होगा। मौसम विभाग (IMD - India Meteorological Department) ने कुछ दिनों पहले मुंबई में भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। अब उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु सहित कुल 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



लेकिन क्या आप इन अलर्ट्स का मतलब जानते हैं? बारिश को लेकर इन अलग-अलग रंगों के अलर्ट के क्या मायने हैं? ये किस स्थिति को दर्शाते हैं? ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? इन सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।

Mumbai is on Red rain alert, Know What does Red, orange, green, yellow rain alert mean
भारी बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : Social

रेड अलर्ट

यह काफी भारी बारिश की चेतावनी देता है। यानी जिस जगह के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है, वहां काफी भारी बारिश की आशंका है। 24 घंटे में 200 मिमी तक बारिश। मुंबई में अगर यह अलर्ट जारी किया गया है तो वहां के प्राधिकरणों जैसे - मुंबई पुलिस, नगर निगम (BMC), फायर ब्रिगेड, नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF), रेलवे व अन्य को तुरंत जरूरी कदम उठाने होंगे। आने वाली भारी बारिश से बचाव के लिए तैयार रहना होगा।

Mumbai is on Red rain alert, Know What does Red, orange, green, yellow rain alert mean
बारिश - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा अगर ग्रीन अलर्ट दिया जाता है, तो इसका मतलब है कि किसी तरह के एक्शन लिए जाने की जरूरत नहीं है। बारिश के पूर्वानुमान के तहत ग्रीन अलर्ट हल्की या मध्यम बारिश के लिए जारी किया जाता है।

येलो अलर्ट

अगर मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है तो इसका मतलब है कि संबंधित अधिकारियों को हालातों पर नजर रखनी होगी। उन्हें बारिश की स्थिति और शहर के हालात के बारे में समय-समय पर पूरी जानकारी रखनी होगी। आगे पढ़ें ऑरेंज अलर्ट का मतलब। साथ ही जानें कितनी बारिश होने पर कौन सा अलर्ट जारी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai is on Red rain alert, Know What does Red, orange, green, yellow rain alert mean
बारिश के बाद भरा पानी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने का अर्था है 'अलर्ट'। यानी संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार रहना होगा। यह पूर्वानुमान भारी बारिश के लिए जारी किया जाता है। इसका मतलब होता है कि हालात किसी भी वक्त बिगड़ भी सकते हैं। इसके लिए संबंधित विभाग पूरी तरह तैयार और अलर्ट रहें। ताकि जरूरत पड़ने पर बिना देर किए जरूरी कदम उठाए जा सकें।

ये भी पढ़ें : क्यों इस देश में नीले रंग से रंगी जा रही हैं सड़कें, भारत भी अपना सकता है तरीका?

विज्ञापन
Mumbai is on Red rain alert, Know What does Red, orange, green, yellow rain alert mean
बारिश का आनंद लेते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कितनी बारिश हो तो उसे भारी बारिश माना जाएगा

  • मौसम विभाग के अनुसार, अगर 15.6 मिमी से लेकर 64.4 मिली (mm) बारिश हो तो उसे मध्यम (moderate) कहा जाता है।
  • अगर बारिश 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक हो, तो उसे भारी (heavy) कहा जाता है।
  • वहीं, अगर 115.6 मिमी से लेकर 204.4 मिमी के बीच बारिश होती है, तो उसे काफी भारी (very heavy) बारिश कहा जाता है।
  • अगर किसी क्षेत्र में 204.5 मिमी से भी ज्यादा बारिश की आशंका होती है तो उसे अत्यंत भारी (extremely heavy) बारिश कहते हैं। ऐसी स्थिति में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। 

ये भी पढ़ें : क्या है 'Howdy Modi', पीएम मोदी के लिए अमेरिका में हो रहा है इन शब्दों का प्रयोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed