फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MSBSHSE announced the Practical exam dates for Maharashtra SSC, HSC Exams 2022, read full information here

Maharashtra Board Exams 2022: महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने जारी किया दसवीं और बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल, यहां देखें

Fri, 21 Jan 2022 07:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 07:11 PM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के थ्योरी परीक्षा की तारीखों को दिसंबर, 2021 में जारी किया था। नोटिस में बताया गया था कि यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
MSBSHSE announced the Practical exam dates for Maharashtra SSC, HSC Exams 2022, read full information here
Maharashtra Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Maharashtra Board Exams 2022: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने राज्य में दसवीं (एसएससी) और बारहवीं (एचएससी) कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा कर दी है। खबरों के मुताबिक दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 14 फरवरी, 2022 से शुरू होंगी और 14 मार्च, 2022 तक चलेंगी। ये परीक्षाएं विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जानी हैं। परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जो भी छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वह  MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


Maharashtra Board Exams 2022: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक और थ्योरी की  परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी, 2022 से लेकर 14 मार्च, 2022 तक होगा। वहीं, बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक होंगी। 
विज्ञापन


Maharashtra Board Exams 2022:  MSBSHSE परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

दसवीं (एसएससी) की प्रायोगिक परीक्षा - 25 फरवरी से 14 मार्च, 2022
बारहवीं (एचएससी) की प्रायोगिक परीक्षा- 14 मार्च से 3 मार्च, 2022
दसवीं (एसएससी) की थ्योरी परीक्षा- 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022
बारहवीं (एचएससी) की थ्योरी परीक्षा- 4 मार्च से 30 मार्च, 2022

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के थ्योरी परीक्षा की तारीखों को दिसंबर, 2021 में जारी किया था। नोटिस में बताया गया था कि यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। अनुमान के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षाओं में राज्यभर से 36 लाख छात्र हिस्सा लेने वाले हैं। सभी स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन के पालन करने का आदेश जारी किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार ने प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की ऑफलाइन कक्षाओं को 24 जनवरी, 2022 से शुरू करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed