MP Board 10th, 12th Result: एमपी बोर्ड परिणाम में क्या रहा सफलता प्रतिशत, लड़के-लड़कियों में किसने मारी बाजी, यहां पढ़ें
MP Board 10th, 12th Result: कक्षा दसवीं में मेरिट सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर और सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रही हैं। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board 10th, 12th Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज शुक्रवार 29 अप्रैल, 2022 को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए। जो भी छात्र इस साल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको 10वीं और 12वीं के परिणाम के प्रतिशत के बारे में जानकारी देंगे।
MP Board 10th, 12th Result: इन्होंने किया टॉप
कक्षा दसवीं में मेरिट सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर और सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रही हैं। जबकि रीवा के आयुष मिश्रा और राजगढ़ के पार्थ नारायण शर्मा 495 अंक लेकर संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं। वहीं, 12वीं के आर्ट्स संकाय में सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। साइंस-मैथ्स ग्रुप में श्योपुर की प्रगति मित्तल ने 494 अंक और कॉमर्स में मुरैना की खुशबू शिवहरे ने 480 अंक लाकर टॉप किया है। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल ने 491अंक के साथ टॉप किया है।
MP Board 10th, 12th Result: इतने छात्र हुए सफल
मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में दसवीं कक्षा में कुल 10 लाख 29 हजार 698 छात्रों में से 59. 54 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 12वीं कक्षा में 6 लाख 97 हजार 880 में से 72.72 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसके साथ ही 10वीं के 19.49% प्राइवेट विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। वहीं, 12वीं के 32.90 फीसदी प्राइवेट छात्र पास हुए हैं। बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक किया गया था।
MP Board 10th, 12th Result: लड़कियों ने फिर मारी बाजी
एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। 10वीं के मेरिट लिस्ट में 55 लड़कियां और 40 लड़के हैं तो वहीं, बारहवीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में 93 लड़कियां और 60 लड़के हैं। दसवीं के 5 टॉपर में 3 लड़कियां शामिल हैं। तो वहीं, बारहवीं के तीनों संकायों में लड़कियों ने ही टॉपर बनकर बाजी मारी है।
| साल | लड़कों का सफलता प्रतिशत | लड़कियों का सफलता प्रतिशत | कुल सफलता प्रतिशत |
| 2022 | 69.94 | 75.64 | 72.72 |
| 2021 | 100 | 100 | 100 |
| 2020 | 64.66 | 73.4 | 68.81 |
| 2019 | 68.94 | 76.31 | 72.37 |
साल दर साल दसवीं कक्षा का सफलता प्रतिशत (नियमित)
| साल | लड़कों का सफलता प्रतिशत | लड़कियों का सफलता प्रतिशत | कुल सफलता प्रतिशत |
| 2022 | 56.84 | 62.47 | 59.54 |
| 2021 | 100 | 100 | 100 |
| 2020 | 60.09 | 65.87 | 62.84 |
| 2019 | 59.15 | 63.69 | 61.32 |
1. सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X