MP Board Result Out 2023: एमपी बोर्ड 5वीं में 9.70 लाख तो 8वीं में 8.11 लाख छात्र सफल, ऐसे पा सकेंगे मार्कशीट
MP Board Result Out 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सोमवार, कक्षा पांचवीं और आठवीं की फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board Class 5th, 8th Results 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सोमवार, कक्षा पांचवीं और आठवीं की फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, rskmp.in और rskmp1.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट संबंधी लाइव अपडेट पढ़ने के लिए यहां MP Board Class 5th, 8th Results 2023 Live क्लिक करें।
MP Board Result Out 2023: पांचवीं में 82.27% तो आठवीं में 76.09% सफल
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की कक्षा पांचवीं, आठवीं के परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री परमार ने कहा कि इस बार परीक्षा परिणाम गुणवत्तापूर्ण रहा है। इस साल कक्षा पांचवीं में 82.27% एवं कक्षा आठवीं में 76.09% विद्यार्थी सफल रहे हैं। परीक्षा परिणाम में बीते साल के मुकाबले करीब छह से सात फीसदी की गिरावट रही है।
MP Board Result Out: करीब 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कक्षा पांचवीं में, कुल 11,79,883 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 9,70,701 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा आठवीं की परीक्षा में 10,66,405 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 8,11,433 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
लगभग 82.27% छात्र एमपी बोर्ड कक्षा पांचवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 76.09% छात्रों ने इस वर्ष कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाना होगा। जबकि ऑरिजनल मार्कशीट यानी हार्ड कॉपी आपको आपके संबंधित स्कूल की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
MP Board Result Out 2023: ऑनलाइन ऐसे चेक करें मार्कशीट
-
छात्र या अभिभावक एमपी बोर्ड राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट – rskmp.in या rskmp1.in पर जाएं। -
होम पेज पर निर्दिष्ट एमपी बोर्ड कक्षा पांचवीं, कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें। -
एक नया लॉग इन पेज खुलेगा। यहां एमपी बोर्ड रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। -
एमपी बोर्ड रिजल्ट सबमिट करें और डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X