MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 8वीं में 76.09% तो 5वीं में 82.27% बच्चे पास; ऐसे करें चेक
{"_id":"6461cd627405d7acd505cfb0","slug":"mp-board-result-2023-live-madhya-pradesh-mpbse-results-class-5th-8th-at-mpbse-nic-in-check-direct-link-topper-2023-05-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 8वीं में 76.09% तो 5वीं में 82.27% बच्चे पास; ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 15 May 2023 04:54 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 15 May 2023 04:54 PM IST
खास बातें
MP Board Class 5th 8th Result Out, MPBSE Result Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सोमवार, 15 मई को घोषित किए गए हैं। छात्र यहां बताई गई प्रक्रिया से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
MP Board Result
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:51 PM, 15-May-2023
MPBSE Result Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा पांचवीं और आठवीं का रिजल्ट जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सोमवार, 15 मई को घोषित किए गए। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर भी उपलब्ध हैं।
03:57 PM, 15-May-2023
MP Board Result 2023 Live एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे कैसे चेक करें?
-
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं। -
अब, मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए लिंक खोलें। -
अब एक नया पेज खुल कर आएगा। -
इसमें अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, रिजल्ट तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। -
इसे डाउनलोड करके चेक कर लें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
03:06 PM, 15-May-2023
Haryana Board Result 2023 किसी भी क्षण जारी हो सकता है रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के करीब पांच लाख विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाना है। परिणाम किसी भी क्षण जारी हो सकता है। पढ़ें HBSE 12th Result 2023 Live
02:57 PM, 15-May-2023
MP Board Result Live मार्कशीट कैसे मिलेगी?
रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाना होगा। जबकि ऑरिजनल मार्कशीट यानी हार्ड कॉपी आपको आपके संबंधित स्कूल की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
02:25 PM, 15-May-2023
MP Board Result Out 2023: पांचवीं में 82.27% तो आठवीं में 76.09% सफल
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की कक्षा पांचवीं, आठवीं के परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री परमार ने कहा कि इस बार परीक्षा परिणाम गुणवत्तापूर्ण रहा है। इस साल कक्षा पांचवीं में 82.27% एवं कक्षा आठवीं में 76.09% विद्यार्थी सफल रहे हैं। परीक्षा परिणाम में बीते साल के मुकाबले करीब छह से सात फीसदी की गिरावट रही है।
01:57 PM, 15-May-2023
MP Board Result मार्च और अप्रैल में हुई परीक्षाएं
कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हुई थीं। जहां पांचवीं कक्षा की परीक्षा 31 मार्च को और कक्षा आठवीं की परीक्षा एक अप्रैल को खत्म हुई थी। इन परीक्षाओं के लिए लगभग 29 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन परीक्षा करीब 22 लाख विद्यार्थी ही उपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:39 PM, 15-May-2023
MP Board Result 2023: इस बार परीक्षा परिणाम गुणवत्तापूर्ण रहा
इस साल कक्षा 5 में 82.27% एवं कक्षा 8 में 76.09% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, इस बार परीक्षा परिणाम गुणवत्तापूर्ण रहा है : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री @Indersinghsjp#Result #JansamparkMP pic.twitter.com/7VLqYuGbts
— School Education Department, MP (@schooledump) May 15, 2023
01:33 PM, 15-May-2023
MP Board Results Live 2023: एमपीबीएसई एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी
आधिकारिक घोषणा के बाद, अब छात्रों और अभिभावकों को एमपी बोर्ड परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित वेबसाइटों पर विजिट करना चाहिए ...- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- rskmp.in
- rskmp1.in
01:26 PM, 15-May-2023
MP Board Result 2023 Live: 8वीं में 76.09% तो 5वीं में 82.27% बच्चे पास
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सोमवार, 15 मई को घोषित कर दिए गए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, छात्र rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे 2023 mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।
01:05 PM, 15-May-2023
MP Board Result Live आठवीं का पास प्रतिशत 76.09 फीसदी रहा
वहीं, एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं में रिजल्ट में इस साल पास प्रतिशत 76.09 फीसदी रहा है। आठवीं के रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले छह फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कमेंट
कमेंट X