MP TET Result 2024: मध्य प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें आगे की प्रक्रिया; ऐसे करें परिणाम चेक
MP TET Result 2024: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
एमपी टीईटी परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% यानी 150 में से 90 अंक लाने होते हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विकलांग उम्मीदवारों को 50% यानी 150 में से 75 अंक प्राप्त करने होते हैं।
आगे की प्रक्रिया?
यह परीक्षा पिछले साल 2024 में 10 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा को पास करने के बाद आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। परीक्षा में सफल रहे कैंडिडेट्स को अब आगे डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।
MP TET Result: रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर "Latest Updates" सेक्शन में आपको रिजल्ट लिंक (Primary School Teacher Eligibility Test – 2024) मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। फिर "Search" पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी ले लें।
कमेंट
कमेंट X