फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP SET 2023 Notification out for Madhya Pradesh State Eligibility Test at mppsc.mp.gov.in

MP SET 2023: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा की अधिसूचना जारी, 27 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

Tue, 10 Jan 2023 12:04 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

MP SET 2023 Notification: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा या MP SET 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
MP SET 2023 Notification out for Madhya Pradesh State Eligibility Test at mppsc.mp.gov.in
mppsc - फोटो : file photo

विस्तार

MP SET 2023 Notification: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा या MP SET 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार MP SET परीक्षा के लिए 27 जनवरी से 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

MP SET 2023 Exam: राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा

MP SET 2023 मध्य प्रदेश राज्य में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों को अर्हता प्राप्त करने के लिए एक राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा है। परीक्षा 36 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। टेस्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य विषय टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड और जबकि दूसरा चयनित विषय का होगा। जहां पहला पेपर 100 अंकों की एक घंटे की अवधि का और दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा जो कि दो घंटे की अवधि का होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

MP SET 2023 Exam: पात्रता मापदंड

आयु सीमा : मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

शैक्षणिक योग्यता : 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed