फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP PAT 2025: Admit card Out at esb.mp.gov.in, Check Exam Date and Key Guidelines

MPESB: एमपीईएसबी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, 26 जुलाई होगी परीक्षा; जानें जरूरी गाइडलाइंस

Sat, 19 Jul 2025 01:26 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Jul 2025 01:26 PM IST
सार

MPESB PAT Admit Card 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 26 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिन्हें परीक्षा से पहले जानना जरूरी है।

विज्ञापन
MP PAT 2025: Admit card Out at  esb.mp.gov.in, Check Exam Date and Key Guidelines
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MPESB PAT Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य साथ रखें।

विज्ञापन


विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित होगी PAT 2025 परीक्षा

प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2025 का आयोजन 26 जुलाई, 2025 को दो पालियों में किया जाएगा ताकि अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गाइडलाइंस का जरूर करें पालन

  • परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) लाना अनिवार्य है। ई-आधार तभी मान्य होगा जब वह UIDAI से वेरीफाई हो।
  • परीक्षा में प्रवेश के समय और दौरान बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना होगा। लेट आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, नकल पर्चा आदि लाना सख्त मना है।
  • केवल ऑनलाइन आवेदन क्रमांक के जरिए ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है, इसलिए इसे संभालकर रखें।
  • परीक्षा में ब्लू/ब्लैक बाल पेन और एडमिट कार्ड साथ लाना जरूरी है।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर खत्म होने तक कोई भी उम्मीदवार परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जा सकता।
  • आवेदन के समय उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच नहीं होती, इसलिए उनकी पात्रता सिर्फ अस्थायी मानी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, PAT एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद, अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब लॉग इन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed