मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल का निर्णय : बदली 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि, यहां देखें संशोधित शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई 2021 और बारहवीं कक्षा की परीक्षा एक मई से 21 मई, 2021 तक होंगी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा यह बदलाव ईद के त्योहार की वजह से किया गया है।
नवीन शेड्यूल के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा अब 19 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 15 मई को होने वाली थी। वहीं बारहवीं कक्षा के बायोलॉजी, संगी और इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस की तिथियों में भी संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षाएं क्रमश: 20 मई, 11 मई और 21 मई को होने जा रहीं हैं। बता दें पहले बायोलॉजी की परीक्षा की तिथि 11 मई, संगीत की परीक्षा की तिथि 18 मई और इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस की परीक्षा की तिथि 12 मई निर्धारित की गई थी।
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल का निर्णय : इस दिन आयोजित होंगी दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
वहीं बात करें प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तो हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सहित पूर्व प्राथमिक परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा 30 अप्रैल से 18 मई तक आयोजित की जाएंगी। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की तैयारी करने वाले विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी इस खबर के आखिरी में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल का निर्णय : इस भर्ती परीक्षा को कर दिया स्थगित
बता दें, मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं पेन और पेपर मोड में आयोजित की जा रही हैं। वहीं कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण मध्य प्रदेश शायन ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
यह हैं संशोधित डेट शीट की डायरेक्ट लिंक
यह भी पढ़ें - इंजीनियरिंग : अनिवार्य विषयों को लेकर न हों कन्फ्यूज, ऐसे समझिए एआईसीटीई के नए नियम
कमेंट
कमेंट X