एमपी बोर्ड : 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, 10 मई तक करा सकते हैं संशोधन
- दसवीं और बारहवीं कक्षा की सालाना परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी
- एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट से कर सकते हैं प्रवेश पत्र डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं कक्षा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्यालयों द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जाएगा और प्राचार्य के हस्ताक्षर व मुहर लगाने के बाद परीक्षार्थियों को वितरित किया जाएगा।
प्रवेश पत्र मिलने के बाद विद्यार्थी इसमें दी गई हर जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। अगर किसी भी विद्यार्थी के प्रवेश पत्र में विषय या माध्यम संबंधी कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट के माध्यम से ठीक कराया जा सकता है। विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 10 मई तक संशोधन शुल्क जमा करके इसमें सुधार करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : एमपी बोर्ड : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं समेत ये परीक्षाएं स्थगित कीं
बता दें कि माशिम द्वारा कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को 14 अप्रैल को सूचना दी गई कि हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी / हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक/डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित कर दी गई हैं। यह परीक्षाएं अब माह जून 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ की जाकर अंतिम सप्ताह तक सम्पन्न कराई जाएंगी।
मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी / हायर सेकण्डरी व्होकेशनल एवं अन्य परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र MPONLINE के पोर्टल https://t.co/rjx0MbQibq पर UPLOAD किये गये हैं। छात्रों के लिये प्रवेश पत्रों में आवश्यक संशोधन कराने की अंतिम तिथि 10 मई 2021 हैं। pic.twitter.com/pRtMabQQIk
— School Education Department, MP (@schooledump) April 15, 2021
मा.शि.म द्वारा जारी सूचना में कहा गया कि राज्य में लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु एवं विद्यालयों में एक स्थान पर विद्यार्थियों के संभावित खतरे की रोकथाम करने के उद्देश्य से एवं छात्रहित में वर्तमान परिस्थिति की गंभीरता को दृष्टिमत रखते हुए मंडल की दिनांक 30 अप्रैल एवं 01 मई, 2021 से प्रारंभ होने वाली परीक्षाएं एक माह के स्थगित की जाती हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बताया कि यह परीक्षाएं अब माह जून 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ की जाकर अंतिम सप्ताह तक संपन्न कराई जाएंगी। जिसका विस्तृत संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बोर्ड परीक्षा अपडेट : हरियाणा में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की कोरोना के कारण स्थगित
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें : ओडिशा बोर्ड : 10वीं 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, अन्य सभी विद्यार्थी प्रमोट होंगे
केंद्र सरकार के निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने, हरियाणा में 10वीं की परीक्षा रद्द व 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने, मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। वहीं, इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार समेत कईं राज्यों भी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल समेत इन राज्यों में स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाएं
कमेंट
कमेंट X