फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exam 2021 : Odisha Govt Postponed Class 10th 12th Exam

ओडिशा बोर्ड : 10वीं 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, अन्य सभी विद्यार्थी प्रमोट होंगे

Thu, 15 Apr 2021 04:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 04:15 PM IST
सार

ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Board Exam 2021 : Odisha Govt Postponed Class 10th 12th Exam
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी के बाद ओडिशा सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। साथ ही राज्य में अन्य सभी कक्षाओं के स्कूली छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल समेत इन राज्यों में स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन


कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को जून 2021 तक टालने करने का आदेश दिया है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के कक्षा नौ और 11 के सभी छात्रों को क्रमशः 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा। उन्हें क्रमोन्नयन के लिए किसी भी परीक्षा में भाग नहीं लेना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड : प्रधानमंत्री की बैठक में बड़ा फैसला, 12वीं की परीक्षा स्थगित तो 10वीं की रद्द

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा पहले तीन मई से शुरू होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा आयोजित करने का अंतिम निर्णय जून के प्रथम सप्ताह तक कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद किया जाएगा।  

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 
यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला,10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की
 

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने, हरियाणा में 10वीं की परीक्षा रद्द व 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने, मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। वहीं, इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को 17 मई, 2021 तक स्थगित करने का निर्णय किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed